Dividend Stock Record Date Today : शेयर बाज़ार में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है और बीते दिन यानी बुधवार (17 सितंबर) को दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी तीसरे कारोबारी सेशन में दमदार तेजी के साथ बंद हुए थे।
ऐसे में आज यानी गुरुवार (18 सितंबर) को भी तेजी बने रहने की संभावना है। इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर डिविडेंड समेत अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन व खबरों को लेकर निवेशकों के फोकस में रहेंगे।

इसी कड़ी में आज 43 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 18 सितंबर को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।
ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें First Custodian, Acutas Chemicals, Creative Castings, Dr. Agarwal's Eye Hospital, Eldeco Housing & Industries, Gujarat Mineral Development Corporation, Goodluck India, Hindustan Copper, Honda India Power Products, Indraprastha Medical Corporation, Jamna Auto Industries समेत 43 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
107 रुपये तक की कमाई!
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 107.60 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर 107 रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 18 सितंबर तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Stocks Trading Ex-Dividend On Thursday, 18 Sept
फर्स्ट कस्टोडियन फंड इंडिया ने प्रति शेयर 1 रुपये, एक्यूटास केमिकल्स ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, अमरजोथी स्पिनिंग मिल्स ने प्रति शेयर 2.20 रुपये, एरो ग्रीनटेक ने प्रति शेयर 4 रुपये, आशियाना हाउसिंग ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, अटम वाल्व्स ने प्रति शेयर 0.85 रुपये, बाल फार्मा ने प्रति शेयर 1.20 रुपये, कम्फर्ट इंटेक ने प्रति शेयर 0.07 रुपये, क्रिएटिव कास्टिंग्स ने प्रति शेयर 10 रुपये, धूत इंडस्ट्रियल फाइनेंस ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने प्रति शेयर 3.50 रुपये, एल्डेको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 9 रुपये, गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने प्रति शेयर 10.10 रुपये, गुडलक इंडिया ने प्रति शेयर 4 रुपये, हिंदुस्तान कंपोजिट्स ने प्रति शेयर 2 रुपये, हिंदुस्तान कॉपर ने प्रति शेयर 1.46 रुपये, होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स ने प्रति शेयर 21.50 रुपये, इंडो बोरेक्स एंड केमिकल्स ने प्रति शेयर 1 रुपये, इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉर्पोरेशन ने प्रति शेयर 4.50 रुपये, आईआरएम एनर्जी ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, आईटीकॉन्स ई-सॉल्यूशंस ने प्रति शेयर 0.15 रुपये, जमना ऑटो इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 1.10 रुपये, जेएमजे फिनटेक ने प्रति शेयर 0.25 रुपये, जेएनके इंडिया ने प्रति शेयर 0.30 रुपये, कामधेनु ने प्रति शेयर 0.25 रुपये, केसीपी शुगर एंड इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, कनोरिया एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने प्रति शेयर 0.05 रुपये, किलबर्न इंजीनियरिंग ने प्रति शेयर 2 रुपये, कृषिवल फूड्स ने प्रति शेयर 0.24 रुपये, एनसीएल इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 2 रुपये, पॉली मेडिक्योर ने प्रति शेयर 3.50 रुपये, पीपीएपी ऑटोमोटिव ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स ने प्रति शेयर 1 रुपये, रिद्धि सिद्धि ग्लूको बायोल्स ने प्रति शेयर 3 रुपये, सम्राट फार्माकेम ने प्रति शेयर 1 रुपये, सैंडू फार्मास्यूटिकल्स ने प्रति शेयर 0.80 रुपये, शक्ति पंप्स इंडिया ने प्रति शेयर 1 रुपये, शुक्रा फार्मास्यूटिकल्स ने प्रति शेयर 0.01 रुपये, एसजेवीएन ने प्रति शेयर 0.31 रुपये, स्टार पेपर मिल्स ने प्रति शेयर 3.50 रुपये, स्टर्लिंग टूल्स ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, और वंडर इलेक्ट्रिकल्स ने प्रति शेयर 0.11 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
