Dividend Stock Record Date Today : शेयर बाज़ार में तेजी का सिलसिला बरकरार है और हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को अच्छी देखी गई थी। वहीं, आज यानी बुधवार (17 सितंबर) को भी तेजी बने रहने की संभावना है।
इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर डिविडेंड समेत अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन व खबरों को लेकर निवेशकों के फोकस में रहेंगे। इसी कड़ी में आज 26 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 17 सितंबर को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।

ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें Ashapura Minechem, Brisk Technovision, Carysil, Garware Hi-Tech, NR Agarwal, Oricon Enterprises, Panasonic Energy, Prakash Industries, Vidhi Specialty Food, Zuari Industries
समेत 26 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
56 रुपये तक की कमाई!
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 56.12 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर 56 रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 17 सितंबर तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Stocks Trading Ex-dividend On Wednesday, 17 Sept
आशापुरा माइनकेम ने प्रति शेयर 1 रुपये, ब्रिस्क टेक्नोविजन ने प्रति शेयर 1.60 रुपये, कैरीसिल ने प्रति शेयर 2.40 रुपये, केमक्रक्स एंटरप्राइजेज ने प्रति शेयर 1 रुपये, फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, गरवारे हाई-टेक फिल्म्स ने प्रति शेयर 12 रुपये, हेरानबा इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 1 रुपये, इंडो एमाइंस ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, इंटरनेशनल कन्वेयर्स ने प्रति शेयर 0.75 रुपये, केआरबीएल ने प्रति शेयर 3.50 रुपये, मंगल क्रेडिट एंड फिनकॉर्प ने प्रति शेयर 0.75 रुपये, मोरारका फाइनेंस ने प्रति शेयर 1 रुपये, एनआर अग्रवाल इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 2 रुपये, ओरिकॉन एंटरप्राइजेज ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, पैनासोनिक एनर्जी इंडिया कंपनी ने प्रति शेयर 9.42 रुपये, प्रकाश इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, प्रीमियर पॉलीफिल्म ने प्रति शेयर 0.15 रुपये, राइट्स ने प्रति शेयर 2.65 रुपये, रॉसेल टेकसिस ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, शिल्पा मेडिकेयर ने प्रति शेयर 1 रुपये, सुपर टैनरी ने प्रति शेयर 0.05 रुपये, टैनफैक इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 9 रुपये, टी टी ने प्रति शेयर 0.05 रुपये, विधि स्पेशलिटी फूड इंग्रीडिएंट्स ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, डब्ल्यूएसएफएक्स ग्लोबल पे ने प्रति शेयर 1.50 रुपये और जुआरी इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 1 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications