Dividend Stock Record Date Today : घरेलू शेयर बाज़ार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कमज़ोरी देखने को मिली थी। वहीं, आज यानी मंगलवार (16 सितंबर) को अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील पर कथित तौर पर होने वाली बातचीत के बीच बाज़ार के सपाट रहने की संभावना है।

हालांकि, इस सपाट कारोबार में भी आज कई कंपनियों के शेयर डिविडेंड, बोनस या स्टॉक स्प्लिट समेत अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन व खबरों को लेकर निवेशकों के फोकस में रहेंगे। इसी कड़ी में आज 20 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 16 सितंबर को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।
ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें Dixon Technologies, Karnataka Bank, Skipper, J Kumar Infra, Balmalavari, Amrutanjan Heal, Balmar Invest, Sigachi Industries, Deccan Cements, Agarwal Industries समेत 20 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
47 रुपये तक की कमाई!
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 47.13 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर 47 रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 16 सितंबर तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Dividend Stocks Record Date 16 Sept, Tuesday
डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने प्रति शेयर 8 रुपये, कर्नाटक बैंक ने प्रति शेयर 5 रुपये, स्किपर ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, जे कुमार इंफ्रा ने प्रति शेयर 4 रुपये, बाल्मलावरी ने प्रति शेयर 8.50 रुपये, अमृतांजन हील ने प्रति शेयर 2.60 रुपये, एसपीआईसी ने प्रति शेयर 2 रुपये, बामर इन्वेस्ट ने प्रति शेयर 4.30 रुपये, सिगाची इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, डेक्कन सीमेंट्स ने प्रति शेयर 0.60 रुपये, अग्रवाल इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 3.30 रुपये, वाडीलाल एंटरप्राइजेज ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, पीपीएल ने प्रति शेयर 2.40 रुपये, लिंक ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, निखिल एडहेसिव ने प्रति शेयर 0.22 रुपये, ओरिएंट सेराटेक ने प्रति शेयर 0.25 रुपये, यूनाइटेड ड्रिलिंग ने प्रति शेयर 0.60 रुपये, आरती सर्फेक्टन ने प्रति शेयर 1 रुपये, लैंकोर होल्डिंग्स ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, एऑनएक्स डिजिटल ने प्रति शेयर 1 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें



Click it and Unblock the Notifications