Dividend Stock Record Date Today : घरेलू शेयर बाज़ार में तेजी का सिलसिला जारी है और सोमवार (15 सितंबर) को भी बढ़त के साथ कारोबार की संभावना है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर बढ़त दर्ज हुई थी।
इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर डिविडेंड, बोनस या स्टॉक स्प्लिट समेत अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन व खबरों को लेकर निवेशकों के फोकस में रहेंगे। इसी कड़ी में आज 27 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 15 सितंबर को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।

ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें Aarti Pharmalabs, Alicon Castalloy, Beekay Steel Industries, DOMS Industries, Glenmark Pharmaceuticals, Indraprastha Gas, KNR Constructions, Phoenix Mills, Texmaco Rail समेत 27 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
85.50 रुपये तक की कमाई!
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 85.50 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर 85 रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 15 सितंबर तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Dividend Stocks Record Date 15 Sept, Monday
ग्लेनमार्क ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, फीनिक्स मिल्स ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, आईजीएल ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, डोम्स इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 3.15 रुपये, पावर मेक ने प्रति शेयर 1.25 रुपये, आरती फार्मा ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, टेक्समैको रेल ने प्रति शेयर 0.75 रुपये, केएनआर कंस्ट्रक्शन ने प्रति शेयर 0.25 रुपये, लक्स इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 2 रुपये, डीदेव प्लास्टिक्स इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 1.75 रुपये, इंटरआर्क बिल्ड ने प्रति शेयर 12.50 रुपये, पॉलीप्लेक्स कॉर्प ने प्रति शेयर 4.50 रुपये, सविता ऑयल टेक ने प्रति शेयर 4 रुपये, लैंडमार्क कार्स ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, फ्रंटियर स्प्रिंग ने प्रति शेयर 1.80 रुपये, खजांची ज्वेलर्स ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, एलिकॉन कैस्टलोय ने प्रति शेयर 3 रुपये, चमन लाल सेटी ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, बीके स्टील ने प्रति शेयर 1 रुपये, एम्पायर इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 25 रुपये, फूड्स एंड इन्स लिमिटेड ने प्रति शेयर 0.30 रुपये, नर्मदा जिलेटिन ने प्रति शेयर 10 रुपये, गैमको ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, सुपरहाउस ने प्रति शेयर 0.80 रुपये, लम्बोधरा टेक्स्ट ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, स्टोरेज टेक्नोलॉजी ने प्रति शेयर 0,30 रुपये, कॉन्टिनेंटल सिक्योरिटीज ने प्रति शेयर 0.05 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
