Dividend Stocks: इस हफ्ते ये 10 कंपनियां डिविडेंड से भरेंगी जेब, जानें रिकॉर्ड डेट समेत फुल डिटेल

Dividend Stocks: शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह बहुत खास रहने वाला है। बजट से पहले के कारोबारी हफ्ते में कई कंपनियां तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी जब कुछ कंपनियों के शेयर डिविडेंड जैसे कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर फोकस में रहेंगी।

Dividend Stocks

सोमवार (26 जनवरी) को गणतंत्र दिवस के चलते शेयर बाजार में अवकाश है। यानी अब मंगलवार, 27 जनवरी से शुरू होकर शुक्रवार, 30 जनवरी तक ये कारोबारी हफ्ता चलेगा। इस दौरान, 10 कंपनियां अपने शेयरधारकों को अंतरिम या फाइल डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं।

जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर फोकस में रहेंगे उनमें दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो, केपी एनर्जी, मैस्टेक, CAMS और एसआरएफ जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौनसी कंपनी अपने निवेशकों को कितने रुपये का डिविडेंड देगी और उसके लिए रिकॉर्ड डेट क्या है...

के.पी. एनर्जी (KP Energy Dividend)

के.पी. एनर्जी अपने निवेशकों को ₹0.20 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडें देगी। कंपनी द्वारा घोषित यह डिविडेंड ₹5 फेस वैल्यू पर 4% का भुगतान है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 28 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है। बीते शुक्रवार, 23 जनवरी को कंपनी का शेयर ₹293.05 पर बंद हुआ था।

विप्रो (Wipro Dividend)

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो भी निवेशकों को निराश नहीं कर रही है। कंपनी ₹6 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी, जो कि ₹2 के फेस वैल्यू पर 300% का भुगतान है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जनवरी, 2026 तय की गई है। उसकी डिविडेंड यील्ड 4.61% है। 23 जनवरी को शेयर ₹238.35 पर बंद हुआ।

कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS Dividend)

कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (सीएएमएस) ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹3.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड कंपनी के ₹2 फेस वैल्यू पर 175% का प्रभावशाली भुगतान है। रिकॉर्ड तिथि 30 जनवरी, 2026 तय की गई है। इसकी डिविडेंड यील्ड 1.73% है और 23 जनवरी को शेयर ₹679.70 पर बंद हुआ।

एसआरएफ (SRF Dividend)

एसआरएफ भी अपने निवेशकों को ₹5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंडप्रदान करेगी। यह ₹10 के फेस वैल्यू पर 50% डिविडेंड भुगतान है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तिथि 27 जनवरी, 2026 तय की गई है। डिविडेंड यील्ड 0.33% है। 23 जनवरी को कंपनी का शेयर ₹2714.95 पर बंद हुआ था।

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless Dividend)

जिंदल स्टेनलेस के शेयरधारक भी डिविडेंड का लाभ उठा सकेंगे। कंपनी प्रति शेयर ₹1 का अंतरिम डिविडेंड देगी, जो कि ₹2 के फेस वैल्यू पर 50% का भुगतान दर्शाता है। इसके लिए रिकॉर्ड तिथि 29 जनवरी, 2026 तय की गई है, जबकि डिविडेंड यील्ड 0.40% है। 23 जनवरी को इसका शेयर ₹745.65 पर कारोबार समाप्त किया।

केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries Dividend)

केईआई इंडस्ट्रीज भी ₹4.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड जारी करेगी। यह भुगतान ₹2 के फेस वैल्यू पर 225% है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 28 जनवरी, 2026 निर्धारित है। कंपनी की डिविडेंड यील्ड 0.12% दर्ज की गई है। बीते शुक्रवार को इसका शेयर ₹3806.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन ऑफ गोवा (Automobile Corporation of Goa Dividend)

ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन ऑफ गोवा ने ₹5 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। यह ₹10 के फेस वैल्यू पर 50% का भुगतान है। 29 जनवरी, 2026 को डिविडेंड की रिकॉर्ड तिथि निर्धारित है। कंपनी की डिविडेंड यील्ड 1.50% है। शेयर बाजार में 23 जनवरी को यह ₹1674.85 पर कारोबार समाप्त किया।

यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits Dividend)

यूनाइटेड स्पिरिट्स ने ₹6 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंडकी घोषणा की है। कंपनी ₹2 के फेस वैल्यू पर 300% का आकर्षक डिविडेंड दे रही है। इसके लिए रिकॉर्ड तिथि 27 जनवरी, 2026 रखी गई है। इस स्टॉक की डिविडेंड यील्ड 0.90% है। शुक्रवार को इसका शेयर ₹1333 पर बंद हुआ था।

सीमेंस एनर्जी इंडिया (Siemens Energy India Dividend)

सीमेंस एनर्जी इंडिया अपने शेयरधारकों को ₹4 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देगी। यह डिविडेंड ₹2 फेस वैल्यू पर 200% का भुगतान दर्शाता है। 30 जनवरी, 2026 को डिविडेंड की रिकॉर्ड तिथि निर्धारित है। कंपनी की डिविडेंड यील्ड 0.19% है। बीते शुक्रवार को इसका शेयर ₹2123.15 पर कारोबार समाप्त किया था।

मैस्टेक (Mastek Dividend)

मैस्टेक ने ₹8 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। यह ₹5 के फेस वैल्यू पर 160% का डिविडेंड भुगतान है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तिथि 30 जनवरी, 2026 तय की गई है। कंपनी की डिविडेंड यील्ड 1.15% है। 23 जनवरी को मैस्टेक का शेयर ₹2005.05 पर बंद हुआ था।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+