Dividend; Bonus, Stock Split Next Week: पैसा छापने का मौका-ही मौका! ये 97 कंपनियां करेंगी मालामाल

Dividend, Bonus Issue, Stock Split Next Week : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद घरेलू शेयर मार्केट में कमज़ोरी देखी जा रही है। हालांकि, इसके बावजूद अगले हफ्ते यानी 1 सितंबर से शुरु होने वाले कारोबारी सप्ताह में निवेशकों के पास कमाई करने के कई मौके होंगे।

Dividend Stocks Next Week

दरअसल, कई कंपनियों ने हाल के दिनों में अपने तिमाही नतीजों के ऐलान के साथ डिविडेंड, बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉर्पोरेट एक्शन की भी घोषणा थी। अब इस तरह के कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर निवेशकों या बाज़ार का कंपनियों के शेयर पर पूरी तरह से नज़र है।

सोमवार (1 सितंबर) से शुक्रवार (5 सितंबर) वाले वाले कारोबारी हफ्ते में कई कंपनियों के शेयर डिविडेंड, बोनस इश्यू या स्टॉक स्प्लिट को लेकर एक्स-डेट/रिकॉर्ड-डेट के तौर पर कारोबार करेंगे। इस तरह के कॉर्पोरेट एक्शन के चलते जिन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते फोकस में रहेंगे उनमें प्रमुख तौर पर एनटीपीसी (NTPC), ऑयल इंडिया (Oil India), ओएनजीसी (ONGC), गुजरात गैस (Gujarat Gas), दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स (Deepak Fertilisers and Petrochemicals) समेत 97 कंपनियों के नाम शामिल हैं।

इन तमाम कंपनियों ने ऐसे कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए अलग--अलग दिन रिकॉर्ड डेट तय की है। इस समयसीमा तक जिस भी निवेशक के पास कंपनी के जितने शेयर होंगे उन्हें उसी अनुपात में इन कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ मिलेगा। हालांकि ध्यान रहे कि रिकॉर्ड डेट के दिन खरीदे गए शेयर पर कोई लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए यदि आप इन तमाम कंपनियों के कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ लेना चाहते हैं तो रिकॉर्ड डेट से पहले खरीदें।

Dividend Stocks Record Date 1 Sep, Monday

त्रिवेणी टर्बाइन (Triveni Turbine) ने प्रति शेयर 2 रुपये, अलिवस लाइफ (Alivus Life) ने प्रति शेयर 5 रुपये, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज (Triveni Engineering and Industries) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, कानपुर प्लास्ट (Kanpur Plast) ने प्रति शेयर 0.90 रुपये, एलनेट टेक्नोलॉजीज (Elnet Technologies) ने प्रति शेयर 1.90 रुपये, पटेल इंटीग्रेट (Patel Integrate) ने प्रति शेयर 0.30 रुपये और ऋषिरूप (Rishiroop) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Dividend Stocks Record Date 2 Sep, Tuesday

दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स (Deepak Fertilisers and Petrochemicals) ने प्रति शेयर 10 रुपये, रत्नमणि मेटल (Ratnamani Metal) ने प्रति शेयर 14 रुपये, गेब्रियल इंडिया (Gabriel India) ने प्रति शेयर 2.95 रुपये, जीएनएफसी (GNFC) ने प्रति शेयर 18 रुपये, ईपीएल (EPL) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, आयन एक्सचेंज (Ion Exchange) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, अजमेरा रियल्टी (Ajmera Realty) ने प्रति शेयर 4.50 रुपये, हिकाल (Hikal) ने प्रति शेयर 0.80 रुपये, यशो इंडस्ट्रीज (Yasho Industries) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, पनामा पेट्रोकेम (Panama Petrochem) ने प्रति शेयर 3 रुपये, त्रिभुवनदास (Tribhovandas) ने प्रति शेयर 2.25 रुपये, क्रिस्टल इंटीग्रा (Krystal Integra) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, रेडियंट कैश (Radiant Cash) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, टीपीएल प्लास्टेक (TPL Plastech) ने प्रति शेयर 1 रुपये, मोडिसन (Modison) ने प्रति शेयर 2 रुपये, बंसल रूफिंग (Bansal Roofing) ने प्रति शेयर 1 रुपये, पृथ्वी एक्सचेंज (Prithvi Exchange) ने प्रति शेयर 1 रुपयेऔर मुकेश बाबू फाइनेंशियल सर्विसेज (Mukesh Babu Financial Services) ने प्रति शेयर 1.20 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Dividend Stocks Record Date 3 Sep, Wednesday

प्रेस्टीज एस्टेट (Prestige Estate) ने प्रति शेयर 1.80 रुपये, पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) ने प्रति शेयर 2 रुपये, असाही इंडिया (Asahi India) ने प्रति शेयर 2 रुपये, कॉनकॉर्ड बायोटेक (Concord Biotech) वीएसटी टिलर्स ने प्रति शेयर 10.70 रुपये, (VST Tillers) ने प्रति शेयर 20 रुपये, पोकर्ण (Pokarna) ने प्रति शेयर 0.60 रुपये, कैरारो इंडिया (Carraro India) ने प्रति शेयर 4.55 रुपये, गीसी वेंचर्स (GeeCee Ventures) ने प्रति शेयर 2 रुपये, प्रीवेस्ट डेनप्रो (Prevest Denpro) ने प्रति शेयर 1 रुपये, केएलआरएफ (KLRF) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, इंटरनेशनल कम्बशन (International Combustion) ने प्रति शेयर 4 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Dividend Stocks Record Date 4 Sep, Thursday

एनटीपीसी (NTPC) ने प्रति शेयर 3.35 रुपये, ओएनजीसी (ONGC) ने प्रति शेयर 1.25 रुपये, जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (General Insurance Corporation) ने प्रति शेयर 10 रुपये, ऑयल इंडिया (Oil India) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jeweller) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी (New India Assurance Company) ने प्रति शेयर 1.80 रुपये, गुजरात गैस (Gujarat Gas) ने प्रति शेयर 5.82 रुपये, एआईए इंजीनियरिंग (AIA Engineering) ने प्रति शेयर 16 रुपये, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज (Finolex Industries) ने प्रति शेयर 3.60 रुपये, फिनोलेक्स केबल्स (Finolex Cables) ने प्रति शेयर 8 रुपये, क्लीन साइंस (Clean Science) ने प्रति शेयर 4 रुपये, टाइम टेक्नो (Time Techno) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, ट्रांसरेल लाइट (Transrail Light) ने प्रति शेयर 0.80 रुपये, लॉयड्स एंटरप्राइजेज राइट्स (Lloyds Enterprises Rights) ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (shipping corporation of India) ने प्रति शेयर 6.59 रुपये, सुप्रजीत इंजीनियरिंग (Suprajit Engineering) ने प्रति शेयर 1.75 रुपये, सूर्या रोशनी (Surya Roshni) ने प्रति शेयर 3 रुपये, एनआईआईटी लर्निंग सिस्टम्स (Niit Learning Systems) ने प्रति शेयर 3 रुपये, गुजरात थेमिस (Gujarat Themis) ने प्रति शेयर 0.67 रुपये, प्रिंस पाइप्स (Prince Pipes) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, भारत बिजली (Bharat Bijlee) ने प्रति शेयर 35 रुपये, एनआरबी बियरिंग्स (NRB Bearings) ने प्रति शेयर 4.30 रुपये, यूनिवर्सल केबल (Universal Cable) ने प्रति शेयर 4 रुपये, इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, एससीआई लैंड एंड एसेट्स (SCI Land and Assets) ने प्रति शेयर 0.55 रुपये, टीवीएस श्रीचक्र (TVS Srichakra) ने प्रति शेयर 16.89 रुपये, विंध्य टेलीलिंक्स (Vindhya Telelinks) ने प्रति शेयर 16 रुपये, टिन्ना रबर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (Tinna Rubber and Infrastructure) ने प्रति शेयर 4 रुपये, यश हाईवोल्टाग (Yash Highvoltag) ने प्रति शेयर 1 रुपये, स्टर्लिंग टूल्स (Sterling Tools) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, बीआईएल (BIL) ने प्रति शेयर 0.43 रुपये, ए-1 (A-1) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, केमफैब अल्कलीज़ (Chemfab Alkalis) ने प्रति शेयर 1.25 रुपये, एलाइड डिजिटल (Allied Digital) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, थेमिस मेडिकेयर (Themis Medicare) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, श्री जगदंबा (Shri Jagdamba) ने प्रति शेयर 0.75 रुपये, नाहर स्पिनिंग (Nahar Spinning) ने प्रति शेयर 1 रुपये, एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने प्रति शेयर 2 रुपये, कोपरन ( Kopran) ने प्रति शेयर 3 रुपये, रूबी मिल्स (Ruby Mills) ने प्रति शेयर 1.75 रुपये, नाहर पॉली फिल्म (Nahar Poly Film) ने प्रति शेयर 1 रुपये, पीओसीएल एंटरप्राइज (POCL Enterprise) ने प्रति शेयर 0.70 रुपये, यूनी एबेक्स (Uni Abex) ने प्रति शेयर 35 रुपये, माज़दा (Mazda) ने प्रति शेयर 3.60 रुपये, नाहर कैपिटल (Nahar Capital) ने प्रति शेयर 1.5 रुपये, असाही सोंगवोन कलर्स (Asahi Songwon Colors) ने प्रति शेयर 1.5 रुपये, मच कॉन्फ्रेंस (Mach Conference) ने प्रति शेयर 1 रुपये, एसोसिएटेड स्टोन इंडस्ट्रीज (Associated Stone Industries) ने प्रति शेयर 0.40 रुपये, द इंडियन वुड (The Indian Wood) ने प्रति शेयर 0.15 रुपये, अक्षरकेम (Aksharchem) ने प्रति शेयर 0.75 रुपये, सवेरा इंडस्ट्रीज (Savera Industries) ने प्रति शेयर 5 रुपये, एसएनएल बियरिंग्स (SNL Bearings) ने प्रति शेयर 8 रुपये, नेशनल टेक (National Tech) ने प्रति शेयर 1.5 रुपये, इंडसिल हाइड्रो पावर एंड मैंगनीज (Indsil Hydro Power and Manganese) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, बैद फिनसर्व (Baid Finserv) ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, कम्फर्ट फिनकैप (Comfort Fincap) ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, परफेक्ट पैक (Perfect Pack) ने प्रति शेयर 1 रुपये और कम्फर्ट कमोट्रेड (Comfort Commotrade) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Stocks Split Record Date

पावना इंडस्ट्रीज (Pavna Industries Stock Split) ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी के शेयर 10 टुकड़ो में बंटेगा। कंपनी ने इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 1 सितंबर (सोमवार) को रिकॉर्ड डेट तय की है।

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट (Bluegod Entertainment Stock Split) ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी के शेयर 10 टुकड़ो में बंटेगा। कंपनी ने इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 2 सितंबर (मंगलवार) को रिकॉर्ड डेट तय की है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+