Dividend Stocks Next Week: पैसा छापने का बंपर मौका! 110 से अधिक कंपनियां भर देंगी आपकी तिजोरी

Dividend Stocks Next Week: त्योहारी सीजन के बीच इस हफ्ते घरेलू शेयर बाज़ार में अच्छी तेजी देखी गई। पिछले पांच कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 766 अंक या करीब 1 प्रतिशत उछला जबकि निफ्टी 209 या 0.80 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की। इस पॉजिटिव कारोबार में निवेशकों को कमाई करने के कई मौके मिले।

अब सोमवार (22 सितंबर) से शुरु होने वाले कारोबारी हफ्ते में भी दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी के बढ़त के साथ कारोबार करने की संभावना है।

Dividend Stocks Next Week

इस बीच अब अगले हफ्ते यानी 22 सितंबर से 26 सितंबर (सोमवार-शुक्रवार) के बीच निवेशकों को कमाई करने के कई मौके मिलने वाले हैं। दरअसल, कई कंपनियों ने हाल के दिनों में अपने तिमाही नतीजों के ऐलान के साथ डिविडेंड जैसे कॉर्पोरेट एक्शन की भी घोषणा थी। अब इस तरह के कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर निवेशकों या बाज़ार का कंपनियों के शेयर पर पूरी तरह से नज़र है।

सोमवार (22 सितंबर) से शुक्रवार (26 सितंबर) वाले कारोबारी हफ्ते में कई कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर एक्स-डेट/रिकॉर्ड-डेट के तौर पर कारोबार करेंगे। इस तरह के कॉर्पोरेट एक्शन के चलते जिन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते फोकस में रहेंगे उनमें प्रमुख तौर पर BEML, Bajaj Holdings, Gujarat Fluorochemicals, Maharashtra Scooters, Bengal Assam, Gujarat Apollo, Monte Carlo समेत 110 से अधिक कंपनियों के नाम शामिल हैं।

इन तमाम कंपनियों ने ऐसे कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए अलग--अलग दिन रिकॉर्ड डेट तय की है। इस समयसीमा तक जिस भी निवेशक के पास कंपनी के जितने शेयर होंगे उन्हें उसी अनुपात में इन कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ मिलेगा। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि रिकॉर्ड डेट के दिन खरीदे गए शेयर पर कोई लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए यदि आप इन तमाम कंपनियों के कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ लेना चाहते हैं तो रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है।

Dividend Stocks Record Date 22 Sept, Monday

बजाज होल्डिंग्स ने प्रति शेयर 65 रुपये, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स ने प्रति शेयर 3 रुपये, महाराष्ट्र स्कूटर्स ने प्रति शेयर 160 रुपये, बीईएमएल ने प्रति शेयर 1.20 रुपये, स्वान कॉर्प ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 4.50 रुपये, बंगाल असम ने प्रति शेयर 50 रुपये, जीना सिखो ने प्रति शेयर 1.10 रुपये, पीएनसी इंफ्राटेक ने प्रति शेयर 0.60 रुपये, फिशर मेडिकल ने प्रति शेयर 0.01 रुपये, ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस ने प्रति शेयर 3 रुपये, अहलूवालिया ने प्रति शेयर 0.60 रुपये, एनएफएल ने प्रति शेयर 1.56 रुपये, ज़ोटा हेल्थ कार ने प्रति शेयर 1 रुपये, बोंडाडा इंजीनियरिंग ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, गुफिक बायोसाइंसेज ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, नवनीत ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, पैसालो डिजिटल ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, पराग मिल्क फूड ने प्रति शेयर 1 रुपये, एचपीएल इलेक्ट्रिक ने प्रति शेयर 1 रुपये, सेन्सिस टेक ने प्रति शेयर 3.50 रुपये, एसएमएस फार्मा ने प्रति शेयर 0.40 रुपये, डीसीडब्ल्यू ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, विंटेज कॉफी ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, सोलेक्स एनर्जी ने प्रति शेयर 0.55 रुपये, मोंटे कार्लो ने प्रति शेयर 20 रुपये, एबी इंफ्राबिल्ड ने प्रति शेयर 0.05 रुपये, एशियन स्टार ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, ओएम इंफ्रा ने प्रति शेयर 0.40 रुपये, हजूर ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, ब्राइट आउटडोर ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, कमर्शियल सिन बैग्स ने प्रति शेयर 0.40 रुपये, साइबरटेक ने प्रति शेयर 4 रुपये, ब्लैक रोज इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 0.65 रुपये, रुचिरा पेपर्स ने प्रति शेयर 5 रुपये, जोस्ट्स इंजीनियर्स ने प्रति शेयर 1.25 रुपये, मधुवीर कॉम ने प्रति शेयर 0.05 रुपये, शालिभद्र फाइनेंस ने प्रति शेयर 0.40 रुपये और जीटीवी इंजीनियरिंग ने 0.10 प्रति शेयर रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Dividend Stocks Record Date 23 Sept, Tuesday

स्टील स्ट्र व्हील ने प्रति शेयर 1.25 रुपये, प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, मोल्ड-टेक पैक ने प्रति शेयर 2 रुपये, जिंदल पॉलीफिल्म ने प्रति शेयर 5.90 रुपये, एनआईबीई ने प्रति शेयर 1.25 रुपये, हरिओम पाइप ने प्रति शेयर 0.61 रुपये, कॉन्फिडेंसपेट्रो ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, पैनोरमा स्टूडियो ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, पशुपति कॉटस्पिन ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, क्रेस्ट वेंचर्स ने प्रति शेयर 1 रुपये, बेस्ट एग्रोलाइफ ने प्रति शेयर 3 रुपये, सैटिया इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, वेंकटेश रेफ ने प्रति शेयर 1 रुपये, फ्रेडन फार्मास ने प्रति शेयर 0.70 रुपये, गुजरात अपोलो ने प्रति शेयर 2 रुपये, लास्ट माइल एंटरप्राइजेज ने प्रति शेयर 0.02 रुपये, आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, मोल्ड टेक टेक ने प्रति शेयर 1 रुपये, एचपी एडेसिव्स ने प्रति शेयर 0.40 रुपये, ढाबरिया पॉली ने प्रति शेयर 0.70 रुपये, ग्रोवी इंडिया ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, शेल्टर फार्मा ने प्रति शेयर 0.35 रुपये, कार्गोट्रांस मैरीटाइम ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, इनानी मार्बल्स ने प्रति शेयर 0.04 रुपये, ज़ोडियाक वेंचर्स ने प्रति शेयर 0.10 रुपये और एसपी कैपिटल फाइनेंस ने 0.50 प्रति शेयर रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Dividend Stocks Record Date 24, 25 And 26 Sept

एसएमएस लाइफसाइंस ने 1.50 प्रति शेयर रुपये (24 सितंबर रिकॉर्ड डेट), एडटेक सिस्टम्स ने 1 प्रति शेयर रुपये और इवांस इलेक्ट्रिक ने 1.50 प्रति शेयर रुपये (25 सितंबर रिकॉर्ड डेट) जबकि स्प्राइट ने 0.01 प्रति शेयर रुपये, कैस्पियन ने 0.50 प्रति शेयर रुपये और वेस्ट लीजर ने 0.10 प्रति शेयर रुपये (26 सितंबर रिकॉर्ड डेट) डिविडेंड देने की घोषणा की है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+