Dividend Stocks: शेयर बाजार में बजट और ग्लोबल इवेंट्स के चलते तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. कमजोर अर्निंग समेत अन्य ट्रिगर भी बाजार पर दबाव बना रहे. यही वजह है कि जनवरी में अब तक सेंसेक्स और निफ्टी 3-3 फीसदी से ज्यादा फिसल गए हैं. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जोकि शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड बांट रहे. इनमें राइट्स, किर्लोस्कर न्युमेटिक समेत 7 शेयर हैं, जोकि एक ही झटके में 175 फीसदी तक का डिविडेंड प्रॉफिट दे सकते हैं. कंपनियों ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है.
RITES
राइट्स लिमिटेड ने FY25 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू पर प्रति इक्विटी शेयर 1.9 रुपए के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली है. इस लिहाज से निवेशकों 19 फीसदी डिविडेंड प्रॉफिट होगा. डिविडेंड के लिए 1 फरवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. शेयर का भाव बीएसई पर 28 जनवरी को 248.90 रुपए रहा.
GESHIP
ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 8.10 रुपए प्रति इक्विटी शेयर बांटने का ऐलान किया है. बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड के लिए 3 फरवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. डिविडेंड का पेमेंट 20 फरवरी या उससे पहले होगा.
KIRLOSKAR PNEUMATIC
किर्लोस्कर न्युमेटिक ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी ने 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 3.50 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इस लिहाज से शेयरहोल्डर्स को 175 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. बोर्ड ने डिविडेंड के लिए 7 फरवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. डिविडेंड की रकम 25 फरवरी या उससे पहले डीमैट खाते में पहुंच जाएगी.

Jubilant Ingrevia
जुबिलंट इंग्रीविया ने शेयरहोल्डर्स के लिए FY25 में अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 2.50 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है. अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 3 फरवरी, 2025 को फिक्स कर दिया है. खाते में डिविडेंड की रकम 26 फरवरी या उससे पहले आ जाएगी.
ROUTE MOBILE
रूट मोबाइल ने FY25 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. बोर्ड ने 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 3 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड को अप्रूव किया है. यानी निवेशकों को 30 फीसदी का फायदा होगा. इसके लिए 1 फरवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है.
Shyam Metalics and Energy
श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी के बोर्ड ने FY25 के लिए अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 2.25 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. डिविडेंड के लिए 7 फरवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है.
INDIA MOTOR PARTS & ACCESSORIES
इंडिया मोटर पार्ट्स एंड एसेसेरीज ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 10 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. बीएसई पर 28 जनवरी को शेयर का भाव 1140 रुपए रहा. ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली शेयर का 52-वीक हाई 1503 रुपए है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications