Dividend Stocks: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में फार्मास्युटिक्ल सेक्टर की कंपनी GSK फार्मा ने भी तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. फार्मा कंपनी को जुलाई से सितंबर के दौरान 252.5 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ, जोकि सालाना आधार पर 16 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. नतीजों के साथ बोर्ड ने स्पेशल अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि, नतीजों के पहले शेयर करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ 2624.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
बंपर डिविडेंड का ऐलान
एक्सचेंज को दी जानकारी में फार्मा कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने स्पेशल अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू पर प्रति शेयर 12 रुपए के स्पेशल अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है. हालांकि, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है. इससे पहले जीएसके फार्मा ने मई में 320 फीसदी के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था. तब कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए 32 रुपए प्रति शेयर का ऐलान किया था.

सितंबर तिमाही में धांसू नतीजे
जीएसके फार्मा ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 16.1 फीसदी बढ़कर 252.5 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 217.5 करोड़ रुपए रहा था. आय भी 5.6 फीसदी बढ़कर 1010 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 957 करोड़ रुपए रही थी. कामकाजी मुनाफा भी 11.2 फीसदी बढ़कर 321.8 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 289.5 करोड़ रुपए था.
लॉन्ग टर्म में स्टॉक ने दिया पॉजिटिव रिटर्न
बाजार को फार्मा कंपनी ने बताया कि मार्जिन बढ़कर 31.8 फीसदी पर पहुंच गया है, जोकि सालभर पहले सितंबर तिमाही में 30.2 फीसदी पर था. शेयर पिछले एक हफ्ते करीब 2 फीसदी उछल गया है. शेयर पिछले 6 महीने में करीब 24 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. 2024 में शेयर 35 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. 1 साल में स्टॉक ने 84 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications