Dividend; Bonus, Stock Split Next Week: दनादन कमाई! HDFC Bank; Vedanta समेत ये 60 कंपनियां करेंगी मालामाल

Dividend, Bonus Issue, Stock Split Next Week : शेयर मार्केट में लिस्टेड कुछ कंपनियों ने हाल के दिनों में अपने तिमाही नतीजों के ऐलान के साथ डिविडेंड, बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉर्पोरेट एक्शन की भी घोषणा थी। ऐसे में अब इस तरह के कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर निवेशकों या बाज़ार का कंपनियों के शेयर पर पूरी तरह से फोकस है।

Dividend  Bonus  Stock Split Next Week

अब इसी कड़ी में सोमवार (25 अगस्त) से शुरु होने वाले कारोबारी हफ्ते में कई कंपनियों के शेयर डिविडेंड, बोनस इश्यू या स्टॉक स्प्लिट को लेकर निवेशकों के रडार पर पर रहेगें। जिन कंपनियों के शेयर इस तरह के कॉर्पोरेट एक्शन के चलते अगले हफ्ते फोकस में रहेंगे उनमें प्रमुख तौर पर वेदांत (Vedanta), जिलेट इंडिया (Gillette India), TVS Motor (टीवीएस मोटर), जेबीएम ऑटो (JBM Auto), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), करूर वैश्य (Karur Vysya Bank) समेत 60 कंपनियों के नाम शामिल हैं।

इन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते बोनस इश्यू, डिविडेंड या स्टॉक स्प्लिट को लेकर एक्स-डेट/रिकॉर्ड-डेट के तौर पर कारोबार करेंगे। यानी इन कंपनियों ने ऐसे कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए समयसीमा निर्धारित की है। इस समयसीमा तक जिस भी निवेशक के पास कंपनी के जितने शेयर होंगे उन्हें उसी अनुपात में इन कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ मिलेगा।

Dividend Record Date 25 August

लॉयड्स एंटरप्राइजेज (Lloyds Enterprises) ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, कामा होल्डिंग्स (Kama Holdings) ने प्रति शेयर 18.25 रुपये, रेप्को होम (Repco Home) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, एस पी अपैरल्स (S P Apparels) ने प्रति शेयर 2 रुपये, रूपा एंड कंपनी (Rupa and Company) ने प्रति शेयर 3 रुपये, नितिन कास्टिंग्स (Nitin Castings) ने प्रति शेयर 3 रुपये और तंबोली इंडस्ट्रीज (Tamboli Industries) ने प्रति शेयर 1 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Dividend Record Date 26 August

वेदांत (Vedanta) ने प्रति शेयर 16 रुपये, जिलेट इंडिया (Gillette India) ने प्रति शेयर 47 रुपये, जेबीएम ऑटो (JBM Auto) ने प्रति शेयर 0.85 रुपये, गरवारे टेक्निकल फाइबर्स (Garware Technical Fibres) ने प्रति शेयर 01.50 रुपये, एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज (MAS Financial Services) ने प्रति शेयर 0.70 रुपये, मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स (Madhya Bharat Agro products) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, कृष्णा फोश (Krishana Phosch) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, बजाज स्टील (Bajaj Steel) ने प्रति शेयर 1 रुपये, जय भारत मारुत (Jay BharatMarut) ने प्रति शेयर 0.70 रुपये, ट्रांसपेक (Transpek) ने प्रति शेयर 20 रुपये, इमामी पेपर( Emami Paper) ने प्रति शेयर 1.60 रुपये और प्रेमको ग्लोबल (Premco Global) ने प्रति शेयर 2 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Dividend Record Date 28 August

प्रॉक्टर एंड गैंबल हायज़िन एंड हेल्थकेयर (Procter & Gamble Hygiene and Health Care) ने प्रति शेयर 65 रुपये, एस्टर डीएम हेल्थ (Aster DM Health) ने प्रति शेयर 1 रुपये, वेदांत फैशन (Vedant Fashions) ने प्रति शेयर 8 रुपये, ज्योति लैब्स (Jyothy Labs) ने प्रति शेयर 3.50 रुपये, गुजरात पीपावाव पोर्ट (Gujarat Pipavav Port) ने प्रति शेयर 4.20 रुपये, रूट (Route) ने प्रति शेयर 2 रुपये, ओरिएंटल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर (Oriental Rail Infrastructure) ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, मैग्ना इलेक्ट्रो कास्टिंग्स (Magna Electro Castings) ने प्रति शेयर 6 रुपये, डायमाइन्स एंड केमिकल्स (Diamines And Chemicals) ने प्रति शेयर 1 रुपये, मित्सु केम प्लास्ट (Mitsu Chem Plast) ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, एएए (AAA) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये और अबिरामी फाइनेंस (Abirami Finance) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Dividend Record Date 29 August

प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra) ने प्रति शेयर 0.07 रुपये, बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) ने प्रति शेयर 1 रुपये, व्हर्लपूल (Whirlpool) ने प्रति शेयर 5 रुपये, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) ने प्रति शेयर 2.43 रुपये, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर (Vijaya Diagnostic Centre) ने प्रति शेयर 2 रुपये, ब्लैक बॉक्स (Black Box) ने प्रति शेयर 1 रुपये, गणेश हाउसिंग (Ganesh Housing) ने प्रति शेयर 5 रुपये, हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल (Harsha Engineers International) ने प्रति शेयर 1 रुपये, प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज (Protean eGov Technologies) ने प्रति शेयर 10 रुपये, मोरपेन लेबोरेटरीज (Morepen Laboratories) ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, कैंटाबिल रिटेल (Cantabil Retail) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, नितिन स्पिनर्स (Nitin Spinners) ने प्रति शेयर 3 रुपये, सैल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स (Salzer Electronics) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, युकेन इंडिया (Yuken India) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, रॉयल ऑर्किड होटल्स (Royal Orchid Hotels) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, यूनिफोस एंटरप्राइजेज (Uniphos Enterprises) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, सुयोग टेलीमैटिक्स (Suyog Telematics) ने प्रति शेयर 1.80 रुपये, एशियन होटल्स (Asian Hotels) ने प्रति शेयर 1 रुपये, अल्फ्रेड हर्बर्ट (Alfred Herbert) ने प्रति शेयर 5 रुपये, Shilp Gravures (शिल्प ग्रेवर्स) ने प्रति शेयर 2.10 रुपये, शेट्रॉन (Shetron) ने प्रति शेयर 1 रुपये और हरियाणा लेदर (Haryana Leather) ने प्रति शेयर 1 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

TVS Motor Bonus Issue

टीवीएस मोटर ने 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 25 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

Aaron Industrie Bonus Issue

एरोन इंडस्ट्री ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 25 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

Kretto Syscon Bonus Issue

क्रेट्टो सिस्कोन ने 2:25 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 25 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

HDFC Bank Bonus Issue

एचडीएफसी बैंक ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 26 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

Karur Vysya Bonus Issue

करूर वैश्य ने 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 26 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

Steelcast Stock Split

स्टीलकास्ट ने 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी के शेयर पांच टुकड़ो में बंटेगा। इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 29 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+