Dividend Stock: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने भी सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. धमाकेदार नतीजों के साथ कंपनी ने बंपर डिविडेंड का ऐलान किया है. सरकारी कंपनी का शेयर नतीजों से पहले सोमवार को करीब सवा फीसदी गिरकर 816 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
सालाना आधार पर आय और मुनाफा बढ़ा
आईआरसीटीसी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि सालाना आधार पर कंसो मुनाफे में 4 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली है. यह सितंबर तिमाही में बढ़कर 308 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 295 करोड़ रुपए था. कंसो आय भी 7 फीसदी बढ़कर 1064 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले समान अवधि में 992 करोड़ रुपए रहा था.
अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
सरकारी रेलवे कंपनी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी मिली है. इसके तहत FY25 के लिए 2 रुपए के फेस वैल्यु पर 4 रुपए के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली है. बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड के लिए 14 नवंबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. इस लिहाज से निवेशकों को करीब 200 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा.

ऑपरेटिंग प्रॉफिट में मामूली बढ़त
IRCTC ने बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट 373 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 367 करोड़ रुपए था. मार्जिन में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जोकि 35.05 फीसदी पर रही.
सेगमेंट वाइज परफॉर्मेंस
बाजार को दी जानकारी IRCTC ने बताया कि कैटरिंग सेगमेंट की आय 12 फीसदी ज्यादा रही, जोकि 482 करोड़ रुपए रही. यह पिछले साल की समान तिमाही में 432 करोड़ रुपए रही थी. इंटरनेट टिकटिंग सेगमेंट की आय भी बढ़कर 371 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 327 करोड़ रुपए थी. टूरिज्स सेगमेंट की आय 78 करोड़ रुपए से बढ़कर 90 करोड़ रुपए रही.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
