Dividend Stock: शेयर बाजार में एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें डिविडेंड बांटने वाले शेयर भी शामिल हैं. फार्मा सेक्टर की कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ का शेयर आज 20 फरवरी को करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ, जोकि 5323 रुपए के भाव पर बंद हुआ.
फार्मा कंपनी बांट रही डिविडेंड
P&G हेल्थ ने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 80 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. यानी निवेशकों को 800% का तगड़ा डिविडेंड प्रॉफिट होगा. बता दें कि फार्मा कंपनी खास तौर पर नैसिवियन, न्यूरोबियन, पॉलीबियन और लिवोजेन-जेड जैसे फेमस ड्रग प्रोडक्ट्स तैयार करती है.

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय
प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड के लिए अहम तारीखों को भी तय कर दिया है. इसके तहत पेमेंट प्रोसेस के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 21 फरवरी की रिकॉर्ड डेट तय की है. इस डेट तक शेयर रखने वाले निवेशक डिविडेंड प्राप्त करने के हकदार होंगे.
कंपनी मार्च के पहले हफ्ते में डिविडेंड बांटने का प्लान कर रही. इसके लिए P&G ने डिविडेंड के लिए पेमेंट डेट को 7 मार्च फिक्स किया है.
P&G का डिविडेंड पेमेंट
प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ ने हमेशा अपने शेयरहोलडर्स को डिविडेंड दिया है. कंपनी ने 2024 में 3 बार डिविडेंड बांटे, जिससे शेयरहोल्डर्स को 260 रुपए का कुल डिविडेंड बांटा. इसके पहले 2023 में 95 रुपए और 2022 में 52.40 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया.
फार्मा कंपनी का स्टॉक परफॉर्मेंस
P&G हेल्थ का शेयर BSE पर 20 फरवरी को करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 5323 रुपए के भाव पर बंद हुआ है, जिसका 52-वीक हाई 5,835.95 रुपए है. शेयर ने 1 साल का हाई 7 नवंबर 2024 को टच किया. एक्सचेंज पर कुल मार्केट कैप 8836 करोड़ रुपए रहा. शेयर का परफॉर्मेंस सपाट ही रहा है. शेयर 1 साल की अवधि में सपाट ही रहा है. यही हाल 5 साल के अवधि में भी देखने को मिला है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
