Dividend Stock: शेयर बाजार में आज 12 फरवरी को तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार (Stock Market Fall) छठे दिन टूट गए हैं. बाजार की बिकवाली में रिजल्ट स्टॉक्स (Results Stocks) फोकस में हैं. इसमें डिफेंस सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) का शेयर भी शामिल है. जीरो-डेट सरकारी कंपनी ने दिसंबर तिमाही के दमदार नतीजे जारी कर दिए हैं. अक्टूबर से दिसंबर के दौरान सरकारी कंपनी (PSU Stock) का नेट प्रॉफिट 14% बढ़ा. कंपनी ने दमदार नतीजों के साथ फाइनेंशियर ईयर 2025 के लिए पहली बार अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) को मंजूरी दी है.
500% का अंतरिम डिविडेंड (HAL Interim Dividend)
एक्सचेंज को दी जानकारी में HAL ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) को मंजूरी दी है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 25 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) बांटेगी. यानी शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 500% का डिविडेंड प्रॉफिट (Interim Profit) होगा. अंतरिम डिविडेंड के लिए बोर्ड ने 18 फरवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट ( HAL Dividend Record Date) फिक्स किया है. डिविडेंड की रकम शेयरहोल्डर्स के खाते (HAL Dividend Payment Date) में 14 मार्च 2025 को या उसके पहले आ जाएगा.

HAL Dividend History
HAL ने अपने शेयरहोल्डर्स को लगातार डिविडेंड बांटा है. दिसंबर तिमाही से पहले 2024 में भी कंपनी ने डिविडेंड (HAL Dividend History) दिया था, जिसमें शेयरहोल्डर्स के लिए फाइनल डिविडेंड (HAL Final Dividend) के तौर पर 13 रुपए का डिविडेंड दिया था. फिर 20 फरवरी 2024 को भी 22 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड (HAL Interim Dividend) दिया. कंपनी 28 सितंबर 2023 को स्टॉक स्प्लिट (HAL Stock Split) भी किया था, जिसमें शेयर के फेस वैल्यू को 10 रुपए से तोड़कर 5 रुपए प्रति शेयर कर दिया. 2023 में भी दो डिविडेंड बांटे थे, जिसमें अगस्त में 15 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड (HAL Final Dividend) और 20 मार्च को 20 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड (HAL Interim Dividend) दिया था
दिसंबर तिमाही में कंपनी का परफॉर्मेंस (HAL Q3 Results)
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd Q3 Results ) ने बाजार को अक्टूबर से दिसंबर के दौरान फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की जानकारी दी. इसके मुताबकि नेट प्रॉफिट (HAL Q3 Profit) सालाना आधार पर 14% बढ़कर 1440 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 1261 करोड़ रुपए रहा था. डिफेंस सेक्टर (Defence Sector) की सरकारी कंपनी की आय फाइनेंशियल ईयर 2025 की तीसरी तिमाही में 6957 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 6061 करोड़ रुपए थी.
सरकारी कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 17.2% बढ़कर 1681 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1434 करोड़ रुपए था. मार्जिन में भी पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई है, जोकि सालाना आधार पर 23.7% से बढ़कर 24.2% पर पहुंच गया है.
HAL स्टॉक का परफॉर्मेंस (HAL Stock Performance)
BSE पर HAL के शेयर में कमजोरी (HAL Stock Price) देखने को मिल रहा. नतीजों के बाद शेयर में एक्शन है. स्टॉक 3580 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा. शेयर ने पिछले साल 9 जुलाई को 5675 रुपए का 52-वीक हाई टच किया. करीब 2.39 लाख करोड़ रुपए इसका मार्केट कैप है. बीएसई एनलिटिक्स के मुताबिक 2 साल की अवधि में स्टॉक (Multibagger Stock HAL Return) करीब 200% रिटर्न दिया है. शेयर 3 साल में शेयरहोल्डर्स को 419% का बंपर रिटर्न दे चुका है. हालांकि, 1 साल की अवधि में स्टॉक रिटर्न 26% है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications