Dividend Share: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में पब्लिक सेक्टर की कंपनी कोल इंडिया ने भी दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं.कोल इंडिया का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 17 फीसदी गिरा है, जो पिछले साल की समान अवधि में 10,253 करोड़ रुपए के मुकाबले 8,506 करोड़ रुपए पर आ गया है. हालांकि, नेट प्रॉफिट आंकड़ा 8,083 करोड़ रुपए के अनुमानित प्रॉफिट से ज्यादा रहा. कंपनी ने कंसो आय के आंकड़े भी जारी किए हैं. इसमें सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई. पिछले साल की समान तिमाही के 38,357.23 करोड़ रुपए के मुकाबले 37,922.98 करोड़ रुपए रही.
डिविडेंड बांटने का ऐलान किया
कोल इंडिया ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी है. सरकारी ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया. प्रत्येक शेयरधारक को प्रति इक्विटी शेयर 5.60 रुपए मिलने वाले हैं. यह घोषणा बोर्ड की बैठक के बाद की गई. जहां सीआईएल की ऑडिट कमेटी ने इस फैसले की पुष्टि की.
कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने आज आयोजित अपनी बैठक में फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए 10 रुपए के फेस वैल्यू के प्रति इक्विटी शेयर पर 5.60 रुपए की दर से दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जैसा कि सीआईएल की ऑडिट कमेटी ने सिफारिश की है.

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स
अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 31 जनवरी, 2025 तय की गई है. साथ ही डिविडेंड पेमेंट डेट 26 फरवरी, 2025 तक तय है. इससे पहले यह 5 नवंबर, 2024 को घोषित 15.75 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के पहले के अंतरिम डिविडेंड के बाद है. इन डिविडेंड के बावजूद कोल इंडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई, जो 374 रुपए पर बंद हुआ. इस साल शेयर में 3% की गिरावट देखी गई है. हालांकि, यह अभी भी 10 एनलिस्ट्स से एक मजबूत खरीद रेटिंग रखता है.
कोल इंडिया के रिजल्ट्स
कोल इंडिया के हालिया वित्तीय खुलासे में 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के दौरान कंसो बिक्री में गिरावट दर्ज की गई. पिछले साल की समान अवधि में बिक्री 33,011.11 करोड़ रुपए से घटकर 32,358.98 करोड़ रुपए रह गई। देश की दिग्गज माइनिंग कंपनी कोल इंडिया की स्थिति को देखते हुए निवेशकों और बाजार एनलिस्ट्स ने इस वित्तीय प्रदर्शन पर कड़ी नज़र रखी है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
