Dividend Income: शेयर बाजार में नतीजों का सीजन चल रहा है. बाजार की हलचल में रिजल्ट स्टॉक्स (Results Stocks) फोकस में हैं. इन शेयरों में तिमाही परफॉर्मेंस के आधार पर एक्शन देखने को मिल रहा. इन्हीं शेयरों में से एक जिलेट इंडिया लिमिटेड (Gillette India Dividend ) भी शामिल है.
पर्सनल केअर इंडस्ट्री की कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड भी बांटने का ऐलान किया है. इसके तहत निवेशकों को करीब 650% का डिविडेंड प्रॉफिट हो सकता है. डिविडेंड (Dividend Alerts) के लिए कंपनी के बोर्ड ने आज 10 फरवरी को रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है.
डिविडेंड बांट रही ये कंपनी
एक्सचेंज को दी जानकारी में जिलेट इंडिया लिमिटेड (Gillette India) ने फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) को मिली मंजूरी की जानकारी दी. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 65 रुपए के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली है. यानी निवेशकों को प्रति शेयर 650% का डिविडेंड प्रॉफिट (Dividend Profit) होगा. यह कंपनी की ओर बांटा जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है. इससे पहले कंपनी ने 2017 में 154 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया था.
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है, जोकि 19 फरवरी, 2025 है. साथ ही डिविडेंड के पेमेंट (Dividend Payment) की तारीख भी बता दी. इसके तहत डिविडेंड की रकम 7 मार्च, 2025 तक या उससे पहले शेयरहोल्डर्स को मिल जाएगी.

दिसंबर तिमाही में दमदार परफॉर्मेंस
बाजार को दी जानकारी में जिलेट इंडिया लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के परफॉर्मेंस (Q3 Results) को बताया. इसके तहत कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 21.18% का इजाफा हुआ है. अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में कंपनी को 125.97 करोड़ रुपए रहा. आय भी 7.21% बढ़कर 685.55 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 639.46 करोड़ रुपए थी.
जिलेट इंडिया के स्टॉक का परफॉर्मेंस
बीएसई (BSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक जिलेट इंडिया लिमिटेड का स्टॉक (Gillette India Stock Return) सालभर में 30% का रिटर्न दिया है. 2 साल में शेयर 80% उछला है. शेयर 25 नवंबर 2024 को 10,652.10 रुपए का हाई टच किया, जोकि 1 साल का हाइएस्ट लेवल है. वही, 25 मार्च को शेयर ने एक साल का सबसे निचला स्तर 6196 रुपए का स्तर टच किया. एक्सचेंज पर शेयर का कुल मार्केट कैप 28800 करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
