Dividend; Bonus, Stock Split Next Week: पैसा छापने का मौका-ही मौका! ये 110 कंपनियां भर देंगी जेब

Dividend, Bonus Issue, Stock Split Next Week : भारत में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक के सबसे बड़े रिफॉर्म यानी 12 व 28 फीसदी टैक्स स्लैब को हटाने और 5 व 18 फीसदी को बरकरार रखने की मंजूरी दिए जाने के बाद से शेयर मार्केट में इसका असर देखा गया। इस बीच अब अगले हफ्ते यानी 8 सितंबर (सोमवार) से शुरु होने वाले कारोबारी सप्ताह में निवेशकों के पास कमाई करने के कई मौके होंगे।

Dividend Next Week

दरअसल, कई कंपनियों ने हाल के दिनों में अपने तिमाही नतीजों के ऐलान के साथ डिविडेंड, बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉर्पोरेट एक्शन की भी घोषणा थी। अब इस तरह के कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर निवेशकों या बाज़ार का कंपनियों के शेयर पर पूरी तरह से नज़र है।

सोमवार (8 सितंबर) से शुक्रवार (12 सितंबर) वाले कारोबारी हफ्ते में कई कंपनियों के शेयर डिविडेंड, बोनस इश्यू या स्टॉक स्प्लिट को लेकर एक्स-डेट/रिकॉर्ड-डेट के तौर पर कारोबार करेंगे। इस तरह के कॉर्पोरेट एक्शन के चलते जिन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते फोकस में रहेंगे उनमें प्रमुख तौर पर सेल (SAIL), हुडको (HUDCO), आरबीएल बैंक (RBL Bank), बीएलएस इंटरनेशन (BLS Internation), दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon), कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard), मास्टेक (Mastek), गार्डन रीच (Garden Reach) समेत 110 कंपनियों के नाम शामिल हैं।

इन तमाम कंपनियों ने ऐसे कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए अलग--अलग दिन रिकॉर्ड डेट तय की है। इस समयसीमा तक जिस भी निवेशक के पास कंपनी के जितने शेयर होंगे उन्हें उसी अनुपात में इन कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ मिलेगा। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि रिकॉर्ड डेट के दिन खरीदे गए शेयर पर कोई लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए यदि आप इन तमाम कंपनियों के कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ लेना चाहते हैं तो रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है।

Dividend Stocks Record Date 9 Sep, Tuesday

सेल (SAIL) ने प्रति शेयर 1.60 रुपये, हुडको (HUDCO) ने प्रति शेयर 1.05 रुपये, आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने प्रति शेयर 1 रुपये, बीएलएस इंटरनेशन (BLS Internation) ने प्रति शेयर 1 रुपये, टेगा इंडस्ट्रीज (Tega Industries) ने प्रति शेयर 2 रुपये, टीटागढ़ (TITAGARH) ने प्रति शेयर 1 रुपये, एचएफसीएल (HFCL) ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, बिड़ला कॉर्प (Birla Corp) ने प्रति शेयर 10 रुपये, अपोलो माइक्रो सिस्टम (Apollo Micro System) ने प्रति शेयर 0.25 रुपये, जीएसएफसी (GSFC) ने प्रति शेयर 5 रुपये, आईएसजीईसी हेवी इंजीनियरिंग (Isgec Heavy Engineering) ने प्रति शेयर 5 रुपये, दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) ने प्रति शेयर 1 रुपये, इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (India Tourism Development Corporation) ने प्रति शेयर 2.90 रुपये, जश इंजीनियरिन (Jash Engineerin) ने प्रति शेयर 1.20 रुपये, केडीडीएल (KDDL) ने प्रति शेयर 5 रुपये, शिवालिक बिमेटा ताज (Shivalik Bimeta Taj) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, जीवीके होटल्स (GVK Hotels) ने प्रति शेयर 2 रुपये, डिवगी टॉर्कट्रांस (Divgi Torqtrans) ने प्रति शेयर 2.60 रुपये, आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर सिस्टम्स (R M Drip & Sprinklers Systems) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, बीएलएस ई-सर्विसेज (BLS E-Services) ने प्रति शेयर 1 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Dividend Stocks Record Date 10 Sep, Wednesday

पीएनबी गिल्ट्स (PNB Gilts) ने प्रति शेयर 1 रुपये, क्रेडो ब्रांड्स (Credo Brands) ने प्रति शेयर 3 रुपये, सिग्मा सॉल्व (Sigma Solve) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये और इंडोबेल इंसुला ( Indobell Insula) ने प्रति शेयर 2 रुपये डिविडेंड देनी की घोषणा की है।

Dividend Stocks Record Date 11 Sep, Thursday

सेंचुरी प्लाईबोर्ड (CenturyPlyboard) ने प्रति शेयर 1 रुपये, कैप्री ग्लोबल (Capri Global) ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International) ने प्रति शेयर 1 रुपये, सुब्रोस (Subros ) ने प्रति शेयर 2.60 रुपये, डाटामैटिक्स ग्लोबल (Datamatics Global) ने प्रति शेयर 5 रुपये, निरलॉन (Nirlon) ने प्रति शेयर 11 रुपये, पॉंडी ऑक्साइड्स (Pondy Oxides) ने प्रति शेयर 3.50 रुपये, सोमानी सेरामिक्स (Somany Ceramics) ने प्रति शेयर 3 रुपये, तमिल न्यूजप्रिंट (Tamil Newsprint) ने प्रति शेयर 3 रुपये, गुलशन पॉली (Gulshan Poly) ने प्रति शेयर 0.30 रुपये, टीवी टुडे नेटवर्क (TV TodayNetwork) ने प्रति शेयर 3 रुपये, वैलिएंट कम्युनिकेशंस (Valiant Communications) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, इन्वेस्टमेंट एंड प्रिसिजन कास्टिंग्स (Investment & Precision Castings) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, सिलिकॉन रेंटल (Silicon Rental) ने प्रति शेयर 1 रुपये, लक्ष्मी इंजीनियरिंग एंड वेयरहाउसिंग (Lakshmi Engineering And Warehousing) ने प्रति शेयर 10 रुपये, गोलकुंडा डायमंड्स एंड ज्वैलरी (Golkunda Diamonds & Jewellery) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Dividend Stocks Record Date 12 Sep, Friday

कोचीन शिपयार्ड ने प्रति शेयर 2.25 रुपये, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने प्रति शेयर 4.90 रुपये, एचबीएल इंजीनियरिंग ने प्रति शेयर 1 रुपये, कजारिया सिरेमिक ने प्रति शेयर 4 रुपये, टेक्नो इलेक्ट्रिक ने प्रति शेयर 9 रुपये, कैप्लिन लैब्स ने प्रति शेयर 3 रुपये, आरएचआई मैग्नेसिटा ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, केपीआई ग्रीन एनर्जी ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, बेक्टर्स फूड ने प्रति शेयर 3 रुपये, मास्टेक ने प्रति शेयर 16 रुपये, रेस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, सनफ्लैग आयरन ने प्रति शेयर 0.75 रुपये, मैगेलैनिक ने प्रति शेयर 0.03 रुपये, भारत रसायन ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, वाडीलाल इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 21 रुपये, जेटीएल इंडस्ट्रियल ने प्रति शेयर 0.13 रुपये, गुजरात इंडस्ट्रीज पावर ने प्रति शेयर 4.09 रुपये, के.पी. एनर्जी ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, संधार टेक्नॉलोजी ने प्रति शेयर 3.50 रुपये, केपी ग्रीन इंजीनियरिंग ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, कृष्णा डायग्नोस्टिक्स ने प्रति शेयर 2.75 रुपये, फाइनोटेक्स केमिकल ने प्रति शेयर 0.40 रुपये, भंसाली इंजीनियरिंग ने प्रति शेयर 1 रुपये, तत्वा चिंतन ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, अद्वैत एनर्जी ने प्रति शेयर 1.75 रुपये, संगम इंडिया ने प्रति शेयर 2 रुपये, टैलब्रोस ऑटो ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, सिस्टमैटिक्स कॉर्प ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, जगसनपाल फार्मा ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, एमाइन्स प्लास्ट ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, टेक्समैको इंफ्रा ने प्रति शेयर 0.15 रुपये, लिंकन फार्मा ने प्रति शेयर 1.80 रुपये, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, उत्तम शुगर ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, ममता मशीनरी ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, केएसई ने प्रति शेयर 50 रुपये, रशिल डेकोर ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, वीएलएस फाइनेंस ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, मनाबा फाइनेंस ने प्रति शेयर 0.25 रुपये, सीएसएल फाइनेंस ने प्रति शेयर 3 रुपये, पिरामिड टेक्नोप्लास्ट ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, सूरतवला बीजी ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, जोडिक एनर्जी ने प्रति शेयर 0.75 रुपये, किरण व्यापार ने प्रति शेयर 1 रुपये, पंचमहल स्टील ने प्रति शेयर 3 रुपये, रेमसंस इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 0.30 रुपये, नॉर्दर्न स्पिरिट ने प्रति शेयर 0.30 रुपये, बिड़ला प्रिसिजन ने प्रति शेयर 0.05 रुपये, आईलैंड एफएस ने प्रति शेयर 0.28 रुपये, जयसिंथ ऑर्गोकेम ने प्रति शेयर 0.05 रुपये, एम्बी इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 0.30 रुपये, कांची कार्प ने प्रति शेयर 1 रुपये, नेशनल फिटिंग ने प्रति शेयर 1 रुपये, कृष्णवीर फोर्ज ने प्रति शेयर 2,50 रुपये, रिलायबल डेटा सर्विसेज ने प्रति शेयर 0.04 रुपये, बसंत एग्रो टेक ने प्रति शेयर 0.05 रुपये, ड्यूट्रॉन पॉलिमर्स ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, क्रिप्टन ने प्रति शेयर 1 रुपये, धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, आर्टिफैक्ट ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, एबीसी इंडिया ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, सूर्यांबा स्पिनिंग मिल्स ने प्रति शेयर 1 रुपये, पॉलीमेकप्लास्ट मशीनें ने प्रति शेयर 1 रुपये, एमपीआईएल कॉर्प ने प्रति शेयर 0.45 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Stocks Split Record Date

टाइटन इंटेक (Titan Intech Stock Split) ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी के शेयर 10 टुकड़ो में बंटेगा। कंपनी ने इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 8 सितंबर (सोमवार) को रिकॉर्ड डेट तय की है।

फिशर मेडिकल वेंचर्स लिमिटेड (Fischer Medical Ventures Stock Split) ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी कंपनी के शेयर 10 टुकड़ो में बंटेगा। कंपनी ने इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 12 सितंबर (शुक्रवार) को रिकॉर्ड डेट तय की है।

Bonus Issue Record Date

हैम्प्स बायो (Hamps Bio Bonus Issue) ने 1:1 के रेशियो में बोनस इश्यू की घोषणा की है। यानी कंपनी पात्र शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर फ्री में 1 शेयर देगी। कंपनी ने इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 8 सितंबर (सोमवार) को रिकॉर्ड डेट तय की है।

पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods Bonus Issue) ने 2:1 के रेशियो में बोनस इश्यू की घोषणा की है। यानी कंपनी पात्र शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर फ्री में 2 शेयर देगी। कंपनी ने इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 11 सितंबर (गुरुवार) को रिकॉर्ड डेट तय की है।

रेजिस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Regis Industries Bonus Issue) ने 1:2 के रेशियो में बोनस इश्यू की घोषणा की है। यानी कंपनी पात्र शेयरधारकों को हर 2 शेयर पर फ्री में 1 शेयर देगी। कंपनी ने इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 12 सितंबर (शुक्रवार) को रिकॉर्ड डेट तय की है।

स्टेलेंट सिक्योरिटीज (Stellant Securities Bonus Issue) ने 4:1 के रेशियो में बोनस इश्यू की घोषणा की है। यानी कंपनी पात्र शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर फ्री में 4 शेयर देगी। कंपनी ने इसको लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 12 सितंबर (शुक्रवार) को रिकॉर्ड डेट तय की है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+