Dividend Alerts: शेयर बाजार में आज 6 फरवरी को तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में ऊपरी स्तरों से दबाव दर्ज किया जा रहा है. जबकि सुबह बाजार की पॉजिटिव शुरुआत हुई थी. बाजार की हलचल में नतीजों वाले शेयर फोकस में हैं, जिसमें केपीआई ग्रीन एनर्जी का शेयर शामिल है. स्टॉक में दिसंबर के नतीजों के बाद 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है. अच्छे नतीजों के साथ कंपनी के बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. यह फाइनेंशियल ईयर 2025 का तीसरा अंतरिम डिविडेंड है. बीएसई पर शेयर 452.65 रुपए के भाव पर है.
अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
बाजार को दी जानकारी में केपीआई ग्रीन एनर्जी ने अंतरिम डिविडेंड के बारे में बताया है. इसके तहत कंपनी के बोर्ड ने 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 20 पैसे के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. यानी शेयरहोल्डर्स को अंतरिम डिविडेंड के तौर पर 4 फीसदी का प्रॉफिट होगा. बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है, जोकि 18 फरवरी. 2025 है. रिकॉर्ड डेट पर नाम आने के 30 दिन के अंदर शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड की रकम मिल जाएगी.
दिसंबर तिमाही में दमदार परफॉर्मेंस
एक्सचेंज फाइलिंग में केपीआई एनर्जी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों की डीटेल्स दी. इसके मुताबिक सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 67 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. अक्टूबर से दिसंबर के दौरान केपीआई ग्रीन एनर्जी को 85 करोड़ का प्रॉफिट हुआ, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 51 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था.

आय में भी 39 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही, जोकि फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में 458.3 करोड़ रुपए रही. जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में कंपनी की आय 330 करोड़ रुपए थी. ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 104 करोड़ रुपए से 32 फीसदी बढ़कर 137 करोड़ रुपए रहा. इस दौरान मार्जिन में 100 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट देखने को मिला, जोकि 31 फीसदी से घटकर 30 फीसदी पर आ गया.
केपीआई ग्रीन एनर्जी का स्टॉक परफॉर्मेंस
बीएसई पर केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर का 52-वीक हाई 744.37 रुपए है, जोकि 12 अक्टूबर, 2024 को टच किया. जबकि एक साल का निचला स्तर 29 जनवरी, 2025 है. इस दिन स्टॉक ने 312.95 रुपए का लो छुआ. इसका कुल मार्केट कैप 8910 करोड़ रुपए है. शेयर बीते 2 साल में 317 फीसदी का बंपर रिटर्न दे चुका है. 3 साल में 735 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है. हालांकि, 1 साल की अवधि में शेयर ने निराश किया है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications