
Divgi Torqtransfer Systems IPO : आज दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स का शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ। इसने काफी कम प्रीमियम पर शुरुआत की। एनएसई पर स्टॉक को आईपीओ प्राइस (590 रु) के मुकाबले 5.1 फीसदी प्रीमियम के साथ 620 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं बीएसई पर ऑटो कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट मेकर कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 1.7 फीसदी बढ़ कर 600 रुपये पर खुला।
कितने पर हुआ बंद
आखिर में बीएसई पर दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स का शेयर आईपीओ प्राइस से 15.15 रु या 2.57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 605.15 रु बंद हुआ। कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,850.73 करोड़ रु है। आज इसका सबसे ऊंचा स्तर 615.75 रु और निचला स्तर 557.20 रु रहा। इस बीच जानकारों का मानना है कि बाजार की मौजूदा स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए, लिस्टिंग प्रीमियम के बाद अब 610 रुपये पर अपना स्टॉप लॉस रखें और शेयर के ऊपर जाने का इंतजार करें। वहीं मध्यम से लंबी अवधि के के निवेशक स्टॉक को होल्ड कर सकते हैं।

कंपनी का मैनेजमेंट रहा है शानदार
कंपनी के पास एक अनुभवी मैनेजमेंट टीम है। कंपनी ने बीते वर्षों में लगातार अच्छा फाइनेंशियल परफॉर्मेंस किया है। हालाँकि, इसका अधिकतर बिजनेस कुछ ही ग्राहकों पर निर्भर है। इसके सामने भू-राजनीतिक जोखिम और वैश्विक कंपनियों से मुकाबले की चिंताएँ हैं।
कैसा रहा आईपीओ
दिवगी टोर्क के इश्यू को खुदरा निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी के कारण 5.44 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल हिस्से को 4.31 गुना सब्सक्राइब किया गया, जबकि नॉन-इंस्टिट्यूश्नल निवेशकों (एनआईआई) ने आरक्षित शेयरों के लिए 1.4 गुना बोली लगाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) ने रिजर्व हिस्से के मुकाबले 7.83 गुना शेयरों के लिए बोली दाखिल की। ऑफर का लगभग 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टिट्यू्श्नल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित था। वहीं नॉन-क्यूआईबी के लिए 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए 10 फीसदी आरक्षित था।

चेक करें कंपनी के नतीजे
कंपनी ने सितंबर 2022 तिमाही में 26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि इसी अवधि में इसकी कुल आय 137 करोड़ रुपये रही। कंपनी के आईपीओ में 180 करोड़ रु के नये शेयर और 39.34 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए पेश किए गए।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications