
Tata Cars Discount : मारुति और होंडा जैसी कार निर्माता कंपनियों ने फरवरी 2023 के लिए मंथली छूट देना शुरू कर दिया है और अब टाटा भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने आईसीई लाइनअप में कीमतों में बढ़ोतरी की थी, लेकिन इस फरवरी में उन मॉडलों को खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए कुछ कैश, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। आगे जानिए किस कार पर इस महीने कितनी छूट मिल सकती है।
टाटा टियागो
टाटा टियागो पर नकद छूट 10,000 रुपये, एक्सचेंज बेनेफिट 10,000 रुपये और कॉर्पोरेट छूट 5,000 रुपये तक मिल रही है। इस तरह इस कार पर मिलने वाले कुल बेनेफिट हुए 25,000 रुपये तक। यहां दिए गए ऑफर्स टियागो के सभी वेरिएंट के लिए हैं। अंतर केवल कॉर्पोरेट छूट पर है जो पेट्रोल वर्जन के लिए 3,000 रुपये है। टियागो की कीमत 5.54 लाख रुपये से 8.05 लाख रुपये के बीच है।
टाटा टिगोर
टाटा टिगोर पर कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये/ 15,000 रुपये (सीएनजी), एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये और कॉर्पोरेट छूट 5,000 रुपये तक है। इस तरह कार पर कुल बेनेफिट हुए 30,000 रुपये तक। कैश और एक्सचेंज बेनिफिट टिगोर के सभी वेरिएंट के लिए हैं। पेट्रोल वेरिएंट पर 10,000 रुपये का थोड़ा कम कैश डिस्काउंट मिलेगा और 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट। टाटा ने अब टिगोर की कीमत 6.20 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये कर दी है।
टाटा अल्ट्रोज
टाटा अल्ट्रोज पर कैश छूट 15,000 तक, एक्सचेंज बेनेफिट 10,000 और कॉर्पोरेट छूट 3,000 रुपये तक है। इस तरह कार पर कुल बेनेफिट हुए 28000 रु तक के हैं। अल्ट्रोज़ के डीज़ल वेरिएंट पर अधिकतम लाभ मिल रहे हैं। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। कॉरपोरेट और एक्सचेंज बेनिफिट्स सभी वैरिएंट के लिए समान हैं। अल्ट्रोज की नई कीमतें 6.45 लाख रुपये से 10.40 लाख रुपये के बीच हैं।
टाटा हैरियर
टाटा हैरियर पर कैश छूट 10,000 तक, एक्सचेंज बेनेफिट 25,000 और कॉर्पोरेट छूट 10,000 रुपये तक है। इस तरह कार पर कुल बेनेफिट हुए 45000 रु तक के हैं। इसके सभी वेरिएंट पर ये सारे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। हैरियर की नई कीमतें 15 लाख रुपये से 22.60 लाख रुपये के बीच हैं।
टाटा सफारी
टाटा सफारी पर कैश छूट 10,000 तक, एक्सचेंज बेनेफिट 25,000 और कॉर्पोरेट छूट 10,000 रुपये तक है। इस तरह कार पर कुल बेनेफिट हुए 45000 रु तक के हैं। इसके सभी वेरिएंट पर ये सारे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। सफारी की नई कीमतें 15.65 लाख रुपये से 24.01 लाख रुपये के बीच हैं।
टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन पर केवल 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, यह डिस्काउंट केवल पेट्रोल वेरिएंट पर लागू है। इस कार की नई कीमतें 7.80 लाख रुपये से 14.30 लाख रुपये के बीच हैं। ये ऑफ़र आपके लोकेशन और चुने गए वेरिएंट के आधार पर अलग हो सकते हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, आप अपनी करीबी टाटा डीलरशिप से संपर्क करें। हाल ही में टाटा ने अपनी कारों के रेट भी बढ़ाए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications