नई दिल्ली, अक्टूबर 26। देश का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली 2021 लगभग आ ही गया है। यह त्योहारी सीजन न केवल अपने उत्सव के लिए जाना जाता है, बल्कि सीजन की सबसे बड़ी सेल, ऑफ़र और छूट के लिए भी जाना जाता है। इस समय का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आप जो कुछ भी खरीदना चाहें, फिर चाहे वो जूते हों या कपड़े या फिर घर का सामान या मोबाइल और कार आपको हर चीज पर डिस्काउंट और ऑफर मिल जाएंगे। दशहरा, नवरात्रि और दिवाली वर्ष का वह समय है जब सभी अपने घर में कुछ नया लाना चाहते हैं। यदि आप एक नई कार घर लाना चाहते हैं, तो हम आपके बेस्ट डील्स की जानकारी देंगे।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति की वैसे तो कई कारों पर छूट मिल रही है। मगर हम आपको दो उन कारों पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत ही 4 लाख रु से कम है। इनमें पहली है मारुति सुजुकी ऑल्टो। इस कार पर अक्टूबर में कुल 43000 रुपये तक की बचत करने का मौका दिया जा रहा है। ये मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल हैचबैक कार है।
क्या क्या मिल रहे ऑफर
मारुति सुजुकी ऑल्टो पर इस समय जो ऑफर मिल रहे हैं, उनमें 25,000 रुपये के कंज्यूमर ऑफर के साथ साथ 3000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है। यदि आप किसी कार को को एक्सचेंज करते हैं और नई ऑल्टो खरीदते हैं तो 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस अलग से मिलेगा। बाकी इस कार की शुरुआती कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली 3.15 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 4.83 लाख रुपये है।
डेटसन रेडी-गो
डेटसन रेडी-गो दूसरी कार है, जिसकी कीमत 4 लाख रु से कम है और इस पर दिवाली के समय ऑफर दिए जा रहे हैं। इस समय डेटसन की रेडी-गो को खरीदने पर आपको कुल 40000 रु की बचत कर सकते हैं। इस कार पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ये डेटसन की सबसे सस्ती कार है। इस पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट है। वहीं 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
जानिए कीमत और बाकी ऑफर
डेटसन रेडी-गो पर 20,000 रुपये के कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के अलावा 5000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। अब बात करते हैं इस कार की कीमत की। ये कार आपको भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम, दिल्ली 3,97,800 रुपये की कीमत पर मिल जाएगी। इस कार के बेसिक मॉडल का दाम है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 4,95,600 रुपये तक है।
मारुति की बाकी कारों पर छूट
मारुति एस-प्रेसो पर 30000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। ईको पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। मारुति वैगनआर पर 5000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। मारुति स्विफ्ट पर 12000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications