नई दिल्ली, जून 5। यदि आप इस महीने कोई नयी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की है। होंडा के बाद टाटा मोटर्स जून 2022 के महीने के लिए अपनी कारों और एसयूवी पर शानदार छूट और बेनेफिट दे रही है। कंपनी की टियागो, टिगोर, नेक्सन, सफारी और हैरियर पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध हैं। हालांकि अल्ट्रॉज, पंच, नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर कोई छूट नहीं है। टियागो और टिगोर के सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। टाटा हैरियर पर जून 2022 में सबसे अधिक लाभ दिए जा रहे हैं।
टाटा हैरियर
हैरियर लुक्स, स्पेस, परफॉर्मेंस और डायनामिक्स के मामले में काफी अच्छी है। यह पूरी तरह से 170 एचपी, 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है जिसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लिंक किया जाता है। हैरियर के सभी वेरिएंट्स पर 60,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है, जिसमें 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी शामिल है। कॉर्पोरेट खरीदार 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं।
टाटा सफारी
टाटा सफारी पर 40,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं। सफारी एसयूवी हैरियर के समान 170 एचपी, 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है और सबसे ज्यादा बिकने वाली महिंद्रा एक्सयूवी 700 एसयूवी और एमजी हेक्टर प्लस को टक्कर देती है। टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप एसयूवी पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है। हैरियर के विपरीत इस महीने सफारी पर कोई कॉर्पोरेट लाभ उपलब्ध नहीं है।
टाटा टियागो
टाटा टियागो पर इस महीने 31,500 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं। टाटा की ये सबसे छोटी कार एंट्री-लेवल हैचबैक स्पेस में मारुति सुजुकी वैगन आर को टक्कर देती है। 86 एचपी, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित टियागो सुरक्षा और आराम के मामले में काफी बेहतर है। इस हैचबैक के एक्सई, एक्सएम और एक्टसी वेरिएंट पर 21,500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है, वहीं एक्सजेड और इससे ऊपर के वेरिएंट पर 31,500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।
टाटा टिगोर
टाटा टिगोर पर भी 31,500 रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं। यह मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज और हुंडई ऑरा जैसे बाजार में अन्य सब-4 एम सेडान से मुकाबला करती है। टिगोर को 31,500 रुपये तक के लाभ के साथ खरीदा जा सकता है। इसके एक्सई और एक्सएम वेरिएंट पर 21,500 रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है, जबकि एक्सजेड और इससे ऊपर के वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट ली जा सकती है।
टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन इस महीने 10,000 रुपये तक के लाभ के साथ मिल रही है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी300, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, टोयोटा अर्बन क्रूजर और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा जैसे मॉडलों से होता है। नेक्सन में दो इंजन विकल्प हैं। इनमें एक 120 एचपी, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और एक 110 एचपी, 1.5-लीटर डीजल शामिल हैं। नेक्सन के पेट्रोल वेरिएंट पर 6,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि डीजल वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। नेक्सन के ईवी वर्जन पर कोई छूट नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications