नयी दिल्ली। भारत में वनप्लस के स्मार्टफोन्स काफी पसंद किए जाते हैं। मगर वनप्लस के स्मार्टफोन्स थोड़े महंगे होते हैं। यदि आप वनप्लस का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और अभी तक अधिक कीमत होने के चलते नहीं खरीद पाए तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल इस समय वनप्लस के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। वनप्लस के स्मार्टफोन्स पर 7000 रु तक की छूट मिल रही है। आगे हम जानेंगे कि किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
अमेजन की सेल में मिल रहा डिस्काउंट
वनप्लस 8टी और वनप्लस 8 प्रो पर अमेज़न की फैब फोन सेल में छूट मिल रही है। दोनों स्मार्टफोन इस समय ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 7000 रुपये तक की छूट के साथ बिक रहे हैं। अमेजन की मौजूदा सेल 25 फरवरी तक चालू रहेगी। वनप्लस 8 प्रो को 2020 की पहली छमाही में लॉन्च किया गया था जबकि वनप्लस 8 प्रो इसके बाद में मार्केट में आया था। दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम के हाई-एंड स्नैपड्रैगन 865 एसओसी पर चलते हैं।
उठाएं डिस्काउंट का फायदा
वनप्लस टी (8 जीबी + 128 जीबी) की कीमत 42,999 रुपये है। मगर अमेजन की सेल में आप इस फोन को 36,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं वनप्लस 8 प्रो (8 जीबी + 128 जीबी) की कीमत 54,999 रुपये है। मगर सेल में आपको ये फोन 47,999 रुपये में मिल जाएगा। हालांकि ध्यान रहे कि ये डिस्काउंट डायरेक्ट नहीं मिलेगा। बल्कि आपको ये डिस्काउंट कूपन और बैंक ऑफ़र के तहत मिलेगा।
दोनों स्मार्टफोन्स पर मिलेगा कूपन
अमेज़न वनप्लस के इन दोनों स्मार्टफ़ोन के लिए कूपन ऑफर कर रही है। इस कूपन को किसी कोड की आवश्यकता नहीं है। ये आपको स्मार्टफोन लिस्टिंग के नीचे दिखेंगे। अमेज़न के पेज पर वनप्लस 8 प्रो की कीमत के नीचे 4000 रु के कूपन की जानकारी दी गयी है। जबकि वनप्लस 8 टी पर 3,000 रुपये का कूपन उपलब्ध होगा। जैसे ही आप कूपन अप्लाई करेंगे आपको कीमतों में कटौती दिखने लगेगी। इसके अलावा ग्राहक एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके फोन लेने पर 3,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। इससे आपको कुल कीमत पर 7,000 रुपये तक की बचत होगी।
12 जीबी रैम वाले फोन पर भी डिस्काउंट
कूपन और बैंक ऑफर वनप्लस 8 टी और वनप्लस 8 प्रो के 12 जीबी रैम वेरिएंट पर भी उपलब्ध हैं। वनप्लस 8 टी के 12 जीबी रैम फोन को आप 39,999 रुपये और वनप्लस 8 प्रो के 12 जीबी रैम वेरिएंट को 52,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
जानिए स्मार्टफोन्स के फीचर्स
वनप्लस 8टी पर मिल रही डील काफी शानदार है। इस फोन को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में 6.55 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सेल है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 402 पीपीआई है। ये फोन गेमिंग के लिए बेस्ट है। वनप्लस 8 प्रो भी एक दमदार स्मार्टफोन है। इसमें 6.78-इंच क्यूएचडी+ (1440x3168-पिक्सेल) एमोलेड पैनल डिस्प्ले है। ये फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications