Discount in iPhone 14 : आईफोन को काफी प्रीमियम स्मार्टफोन माना जाता है। पूरी दुनिया में लोग आईफोन के दीवाने हैं। लेकिन, प्रीमियम फोन होने के कारण इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। अभी तक आईफोन 13 या आईफोन 12 पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा था। लेकिन अब कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐप्पल ने इस साल आईफोन 14 लॉन्च किया था। यह कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस फोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 6 कोर के साथ ऐप्पल ए15 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। ऐसे में अगर आप आईफोन 14 लेने की सोच रहे हैं तो अब शानदार मौका है। जानते हैं इस ऑफर की डिटेल।

ब्लैक फ्राइडे सेल में आईफोन 14
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस समय ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही है। इस सेल में आईफोन 14 को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इस फोन को 2,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। इसे भारत में 79,900 रुपये में पेश किया गया है।
बैंक ऑफर्स भी मिल रहे
डिस्काउंट के बाद साइट पर इसकी कीमत 77,400 रुपये दिख रही है। कंपनी इसके साथ बैंक ऑफर्स भी दे रही है। इसके साथ 5 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक कार्ड से नॉन-ईएमआई या क्रेडिट-डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर आप इस फोन की कीमत को और भी कम कर सकते हैं।

ब्लैक फ्राइडे सेल
कंपनी ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान इस फोन पर 20,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। आप एंड्रॉयड या पुराने आईफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं। मगर आपको एक्सचेंज ऑफर कितना मिलेगा फाइनल कीमत फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा। अगर आप अच्छी कंडीशन में बढ़िया फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर इसकी कीमत घटकर करीब 50,000 रुपये रह जाती है।
आईफोन 12 पर ऑफर
ब्लैक फ्राइडे सेल में आईफोन 12 की कीमत अमेज़न पर 48,999 रुपये है। और इसे 13,300 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यदि आप एक्सचेंज बोनस का पूरा फायदा ले पाते हैं तो कीमत घट कर 35,699 रुपये रह गयी। इसी तरह फ्लिपकार्ट पर, डिवाइस की कीमत 48,999 रुपये है, लेकिन यूजर सिटी बैंक और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक से क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके 2000 रुपये तक की छूट आराम ले सकते हैं। फ्लिपकार्ट 17,500 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर की पेशकश कर रही है, जिससे कीमत घट कर 29,499 रुपये रह जाती है।

आईफोन 13 ब्लैक फ्राइडे डील
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 (128 जीबी) की कीमत 62,999 रुपये है और 17,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1000 रुपये की छूट भी मिल रही है। आईफोन 13 (128 जीबी) अमेज़न पर उपलब्ध नहीं है। वहीं 256 जीबी वर्जन 74,900 रुपये की कीमत पर साइट पर लिस्टेड है। आप एक्सचेंज पर 13,300 रुपये तक की छूट ले सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications