नई दिल्ली, अप्रैल 12। फोन तो मार्केट में बहुत हैं, पर आईफोन की बात ही कुछ और है। आईफोन स्मार्टफोन सेगमेंट में बाइक सेगमेंट में बुलेट की तरह है। पर अकसर लोग अधिक कीमत की वजह से आईफोन नहीं खरीद पाते। यदि आप आईफोन खरीदना चाहते हैं तो इस समय अमेजन पर एक सेल चल रही है, जिसमें आपको आईफोन 12 काफी अच्छी छूट पर मिल जाएगा। ये सेल है फैब फोन फेस्ट सेल। आईफोन खरीदने के लिए आप सेल का फायदा उठा सकते हैं।
कैसे मिल रही छूट
अमेजन फैब फोन सेल में वैसे तो कई स्मार्टफोन पर ऑफर पेश किये जा रहे हैं। मगर सबसे बढ़िया ऑफर ऐप्पल आईफोन 12 पर हैं। ये महंगा आईफोन आपको काफी सस्ते में मिल जाएगा। ये स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, बैंक डिस्काउंट और ईएमआई ऑप्शन के साथ बेचा जा रहा है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से आपको इस फोन पर बैंक डिस्काउंट और ईएमआई बेनेफिट मिलेगा।
कितना मिल रहा डिस्काउंट
ऐप्पल आईफोन 12 स्मार्टफोन इस समय अमेजन पर तीन स्टोरेज में मिल रहा है। हम यहां बताएंगे स्मार्टफोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहे ऑफर के बारे में। इस फोन की वैसे तो कीमत 65,900 रुपये है। पर ये फोन अमेजन की सेल में 18 फीसदी छूट के साथ मिल रहा है। आपको इस तरह 11,901 रुपये की बचत हो जाएगी और आपको ये फोन 53,999 रुपये में पड़ जाएगा।
एक्सचेंज ऑफर
आईफोन 12 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर अधिकतम 10,650 रुपये तक का है। पर ध्यान रहे कि एक्सचेंज वैल्यू उस फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी, जिसे आप एक्सचेंज करेंगे। इसमें ब्रांड भी मायने रखता है। उसी हिसाब से आपको आपको एक्सचेंज ऑफर का फायदा दिया जाएगा। एक और बेनेफिट यह है कि आपको 1000 रुपये का डिस्काउंट एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए मिल जाएगा।
जानिए ईएमआई ऑफर की डिटेल
ऊपर बताए गए ऑफर्स के अलावा इस फोन पर सेल में ईएमआई का भी फायदा लिया जा सकता है। आईफोन 12 को 2,542 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर लिया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन 12 के सभी वेरिएंट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। जैसे कि 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 60,990 रुपये में और 256 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 12 को 67,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज और बैंक ऑफर इस फोन पर भी दिए जा रहे हैं।
जानिए फोन के फीचर्स
ऐप्पल आईफोन 12 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दी गयी है। ये हैंडसेट ए14 बायोनिक चिसपेट से चलता है। डुअल रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन में मेन लेंस 12 मेगापिक्सेल का और सेकंडरी लेंस 12 मेगापिक्सेल का है। फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सेल का ट्रूडेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन आईपी68 वाटर रेजिस्टेंट फीचर से लैस है। बता दें कि ऐप्पल ने भारत में आईफोन 13 को असेंबल करना शुरू कर दिया है। क्यूपर्टिनो का लेटेस्ट आईफोन भारत में इसके मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर फॉक्सकॉन द्वारा दक्षिणी तमिलनाडु राज्य में अपने संयंत्र में तैयार किया जा रहा है। फॉक्सकॉन भारत में आईफोन 12 और आईफोन 11 भी बनाती है। स्थानीय असेंबली को Apple को आयात शुल्क बचाने में मदद करनी चाहिए और दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजार में iPhone की बाजार उपलब्धता में तेजी लाते हुए आपूर्ति पर सख्त नियंत्रण रखना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications