
Discount on Cars : क्या आप कोई नई कार खरीदना चाहते हैं? अगर हां तो यह आपके लिए कार खरीदने का बेस्ट टाइम हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कार कंपनियां हर साल के अंत में अपने मॉडलों पर भारी छूट देती हैं। इस साल के बचे हुए दिनों में आपको इसलिए कार जरूर खरीद लेनी चाहिए, क्योंकि कारों पर मिल रही छूट चार साल के हाई लेवल पर पहुंच गई है। कारों के प्रोडक्शन में सुधार हुआ है। पर पेंटअप मांग कम हो रही है। इससे डीलरशिप 25,000 रु से 1,00,000 रु तक के बेनेफिट के साथ कारें बेच रही हैं, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल सकता है।
कितनी बढ़ी छूट
कुछ कार सेगमेंट और फ्यूल टाइप वाली कारों की मांग में नरमी है, जिसके चलते डिस्काउंट का यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। कंपनियां बिक्री बढ़ाना चाहती हैं। इसके लिए, वे दिसंबर में अपने कार मॉडलों पर 4.5 फीसदी से 5 फीसदी के बीच छूट दे रही हैं। दो साल पहले यह छूट 2-2.5 फीसदी ही थी।
किन मॉडलों पर ज्यादा मिल रहे बेनेफिट
एंट्री लेवल कारों और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) के पेट्रोल सेगमेंट में मॉडलों पर सर्वाधिक बेनेफिट दिए जा रहे हैं। वाहन निर्माता कंपनियां की तरफ से पेश किए जा रहे कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस बेनेफिट, बीमा कंपनियों द्वारा लोअर ओउन डेमेज प्रीमियम और डीलर्स की स्कीमों के मिक्स से यह बेनेफिट मिल रहे हैं। सीएनजी कारों की बात करें तो उन पर छूट लगभग 60,000 रु तक है। ये अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
कार कंपनियों को नहीं है टेंशन
कार कंपनियां अधिक छूट को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्हें दिख रहा है कि उनके पास 417,000 यूनिट्स की एक मजबूत ऑर्डर बुक है। साथ ही उन्हें दिसंबर में मजबूत रिटेल सेल्स की उम्मीद है। पर ये कंपनियां आगे के लिए सतर्क हैं। हुंडई मोटर इंडिया के निदेशक (सेल्स, मार्केटिंग एंड सर्विस) तरुण गर्ग के मुताबिक दिसंबर में रिटेल सेल्स बढ़िया है और नवंबर की तुलना में 20% अधिक हो सकती है। लेकिन वे साथ ही कहते हैं कि आगे मांग मुद्रास्फीति, ब्याज दरों और सामान्य बाजार पर निर्भर करेगी।
मारुति कारों पर कितनी छूट
मारुति सुजुकी की कारों पर इस महीने आपको 17,000 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक की छूट मिल जाएगी। इतना डिस्काउंट 2018-19 के डिस्काउंट के बराबर है। 2018-19 के उलट साल के आखिर में छूट कुछ सेगमेंट में मिल रही है। कंपनी विपरीत परिस्थितियों से अपनी आँखें नहीं हटा रही है। विपरीत परिस्थितियों में उच्च ब्याज दरें और मुद्रास्फीति शामिल है। एंट्री लेवल के मॉडलों पर छूट को सुस्त मांग के बजाय बेहतर उपलब्धता के तौर पर देखे जाने की भी बात कही गयी है।
इलेक्ट्रिक कारों की मांग
इस समय इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी घटती दिख रही है। टाटा मोटर्स के ई-नेक्सन के लिए वेटिंग पीरियड कुछ महीने पहले के मुकाबले अब कम हो गया है। इस महीने टाटा की कारों पर भारी छूट मिल रही है। आपको इस महीने टाटा की कारों पर 65,000 रुपये तक की बड़ी छूट मिल जाएगी। इस महीने टाटा टियागो और टिगोर के सीएनजी वेरिएंट पर भी छूट दे रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
