नई दिल्ली, जून 2। जून 2022 में कारों की बिक्री को बढ़ावा देने के प्रयास में होंडा कार्स इंडिया ने अपनी प्रोडक्ट लाइन-अप पर छूट के नए ऑफर की घोषणा की है। हालांकि पिछले महीने की तुलना में होंडा के कुछ मॉडल कम छूट पर मिल रहे हैं। मगर साथ ही कुछ कारें इस महीने बेहतर डील्स के साथ खरीदने का मौका है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर और बेनेफिट ग्रेड और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि लागू ऑफ़र के बारे में अधिक जानने के लिए करीबी डीलरशिप तक पहुंचें। नए ऑफ़र और लाभ 30 जून 2022 तक या स्टॉक खत्म होने तक लागू हैं।
होंडा सिटी (फिफ्थ जनरेशन)
फिफ्थ जनरेशन की होंडा सिटी पर 27,396 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इसमें 5,000 रुपये तक की नकद छूट या 5,396 रुपये तक की मुफ्त एक्सेसरीज़ शामिल हैं। ग्राहक कार एक्सचेंज पर 5,000 रुपये की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त होंडा ग्राहक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और 7,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट प्रदान कर रही है।
होंडा डब्लूआर-वी
मई 2022 की तुलना में होंडा डब्लूआर-वी पर जून 2022 में 27,000 रुपये तक का बेहतर डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। होंडा के मौजूदा ग्राहक 5,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और 7,000 रुपये के होंडा कार एक्सचेंज बोनस का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं।
होंडा जैज
होंडा जैज पर छूट मई में 33,158 रुपये से घटा कर जून में 25,947 रुपये कर दी गई है। कुल बेनेफिट में 5,000 रुपये तक की नकद छूट या 5,947 रुपये तक की एक्सेसरीज़ शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहक कार एक्सचेंज पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं। मौजूदा होंडा ग्राहकों को खुश करने के लिए कंपनी 7,000 रुपये का कार एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस प्रदान कर रही है। इसके अलावा कंपनी 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।
होंडा सिटी (फोर्थ जनरेशन)
होंडा सिटी (फोर्थ जनरेशन) के लाभ को मई में 20,000 रुपये से घटाकर इस महीने 12,000 रुपये कर दिया गया है। होंडा ग्राहक 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 7,000 रुपये के होंडा कार एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि फोर्थ जेनरेशन होंडा सिटी पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट लागू नहीं है।
होंडा अमेज
होंडा अमेज के बेनिफिट्स को इसी महीने रिवाइज किया गया है। इस मॉडल पर 8,000 रुपये तक की सबसे कम छूट मिल रही है। इसमें 5,000 रुपये का कस्टमर लॉयल्टी बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। फोर्थ जनरेशन की सिटी की तरह ग्राहकों अमेज़ पर कॉर्पोरेट छूट नहीं दी जा रही है।
होंडा की मई बिक्री
मई 2022 के लिए होंडा की घरेलू बिक्री 8,188 इकाइयों की रही, जो मई 2021 में इसकी बिक्री की तुलना में 302.9% की सालाना वृद्धि दर्शाती है। तब होंडा ने 2,032 इकाइयाँ बेची थीं। होंडा ने मई 2022 में निर्यात में 418.7% की वृद्धि दर्ज की, पिछले साल मई में 385 इकाइयों की तुलना में इसने 1,997 इकाइयों का निर्यात किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications