नई दिल्ली, अप्रैल 3। कार कंपनियां लगभग हर महीने ही मॉडलों पर छूट डिस्काउंट की पेशकश करती हैं। हर महीने की तरह अप्रैल में कार पर डिस्काउंट ऑफर की शुरुआत कर दी गयी है। सबसे पहले होंडा कार्स इंडिया ने अपने मॉडलों पर छूट का ऐलान किया है। अप्रैल में अपनी कारों पर होंडा काफी अच्छी डील्स लेकर आई है। इनमें कैश डिस्काउंट के अलावा कॉर्पोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल है। आगे जानते हैं कि होंडा की कौन सी कार पर कितनी छूट दी जा रही है।
होंडा अमेज
होंडा अपनी अमेज को अप्रैल 2022 में कुल 15,000 रुपये के डिस्काउंट बेनिफिट्स के साथ बेच रही है। इनमें 4000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट, मौजूदा होंडा कार मालिकों के लिए 5000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और पुरानी होंडा को नई अमेज से बदलने पर 6000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इस तरह कार पर अधिकतम 15 हजार रु तक की बचत की जा सकती है।
होंडा जैज
होंडा अपनी जैज को अप्रैल 2022 में कुल 33,158 रुपये के डिस्काउंट बेनिफिट्स के साथ बेच रही है। इनमें 4000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट, मौजूदा होंडा कार मालिकों के लिए 5000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और पुरानी होंडा को नई अमेज से बदलने पर 12000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। यदि पुरानी कार नॉन-होंडा की है तो उसे एक्सचेंज करने पर 5000 रु का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। आपको कार पर 10,000 रुपये की नकद छूट या 12,158 रुपये की होंडा जेनुअन एक्सेसरीज़ मिल जाएगी। इस तरह कार पर अधिकतम 33158 हजार रु तक की बचत की जा सकती है।
होंडा डब्लूआरवी
होंडा डब्लूआरवी अप्रैल 2022 में 26,000 रुपये के डिस्काउंट बेनिफिट्स के साथ बिक रही है। कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (यदि पुरानी कार नॉन होंडा है) / 17,000 रुपये एक्सचेंज बोनस (यदि पुरानी कार होंडा है) और 4000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। मौजूदा होंडा कार के लिए 5000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी दिया जाएगा।
होंडा सिटी फॉर्थ जनरेशन
होंडा सिटी फॉर्थ जनरेशन अप्रैल 2022 में 20,000 रुपये के लाभ के साथ बिक रही है। कार पर 7000 रुपये लॉयल्टी एक्सचेंज बोनस (पुरानी होंडा कार से नई होंडा सिटी एक्सचेंज करने पर) और 5000 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट (मौजूदा होंडा कार मालिकों के लिए) उपलब्ध है। कार पर 8000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
ऑल न्यू 5वीं जनरेशन सिटी
ऑल न्यू 5वीं जनरेशन सिटी पर अप्रैल 2022 में 30,000 रुपये के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इस कार पर 5000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। वहीं कार पर 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (यदि पुरानी कार नॉन होंडा है) और 12,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (यदि पुरानी कार होंडा है) भी उपलब्ध है। ऑल न्यू 5वीं जनरेशन सिटी पर 5000 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट (मौजूदा होंडा कार मालिकों के लिए) भी मिल रहा है। ऑल न्यू 5वीं जनरेशन सिटी पर 8000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है। पर ध्यान रहे कि यह डिस्काउंट ऑफर केवल अप्रैल के लिए है। यानी आपको 30 अप्रैल तक ही इन बेनेफिट्स का फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
