नई दिल्ली, अगस्त 24। क्या आप जानते हैं कि केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ही नहीं, बल्कि कई जगहों पर भी तरह तरह के अच्छे और महंगे आइटम्स पर भारी छूट मिलती है? जी हां कुछ खास फेयर (मेले) भी लगते हैं, जिनमें कई तरह के आइटम्स पर भारी छूट मिलती है। इसी तरह का एक फेयर दिल्ली में लगा हुआ है। आगे जानिए इस फेयर की डिटेल।
एनएसआईसी प्रदर्शनी मैदान
आपकी जानकारी के लिए बता दें की दिल्ली के ओखला में मौजूद एनएसआइसी प्रदर्शनी मैदान (एग्जिबिशन ग्राउंड) पर एक खास मेला लगा है। ये मेला पिछले कुछ दिनों से लगा है। ये है इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर, जिसकी शुरुआत 19 अगस्त को हुई थी। यानी ये फेयर 19 अगस्त को शुरू हो चुका है। इसकी अंतिम तिथि 29 अगस्त है। आपके पास मौका है फेयर में शानदार प्रोडक्ट्स को 29 अगस्त तक खरीदने का।
कौन कर रहा है आयोजन
इस फेयर का आयोजन बंगाल चैंबर और जीएस मार्केटिंग की तरफ से किया गया है। आपको बता दें कि यह प्रदर्शनी जीएस मार्केटिंग की 239वीं प्रदर्शनी है। इस प्रदर्शनी में भारत और विदेशों के लगभग 50,000 यूनीक प्रोडक्ट्स पेश किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं आयोजकों को इन प्रोडक्ट्स की कैटेगरियों में कई तरह के पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।
70 फीसदी तक छूट
आप चाहे तो दिल्ली के इस फेयर से कई तरह के प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक आइटम, फैशन, खाने पीने की चीजें, फर्नीचर, घर सजाने की चीजें, पीतल के सामान और बर्तन के अलावा ढेरों अन्य उपकरण काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। इन सारे प्रोडक्ट्स पर आपको 50 फीसदी से 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल जाएगा।
बिजनेस का शानदार अवसर
इस फेयर के आयोजकों के मुताबिक यह एग्जिबिशन बिजनेस के जबरदस्त मौके ऑफर करती है। यह फेयर जॉइंट वेंचरों के अलावा खरीदार-विक्रेताओं को बिजनेस की अपार संभावनाओं के अवसर प्रदान करता है।
फ्लिपकार्ट की सेल
फ्लिपकार्ट पर इसकी इलेक्ट्रॉनिक्स सेल शुरू होने जा रही है। ये सेल 26 अगस्त को शुरू होगी और 28 अगस्त तक चलेगी। सेल में कई बेस्ट स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलेगी। इनमें शिओमी 11आई हाइपरचार्ज 5जी (स्टील्थ ब्लैक, 128 जीबी) (8 जीबी रैम) को आप 28,999 रु में खरीद सकेंगे, जबकि इसकी कीमत 33,999 रु है। यानी इस फोन पर 14% छूट दी जाएगी। पोको एफ4 5जी (नाइट ब्लैक, 128 जीबी) (8 जीबी रैम) को आप 29,999 रु में खरीद सकेंगे, जबकि इसकी कीमत 34,999 रु है। यानी इस फोन पर 14% छूट दी जाएगी। रियलमी 8एस 5जी (यूनिवर्स पर्पल, 128 जीबी) (6 जीबी रैम) को आप 17,999 रु में खरीद सकेंगे, जबकि इसकी कीमत 20,999 रु है। यानी इस फोन पर 14% छूट दी जाएगी। इनफीनिक्स नोट 12 प्रो 5जी (फोर्स ब्लैक, 128 जीबी) (8 जीबी रैम) को आप 17999 रु में खरीद सकेंगे, जबकि इसकी कीमत 24999 रु है। यानी इस फोन पर 28% छूट दी जाएगी। वीवो वी21 5जी (डस्क ब्लू, 128 जीबी) (8 जीबी रैम) को आप 27990 रु में खरीद सकेंगे, जबकि इसकी कीमत 32990 रु है। यानी इस फोन पर 15% छूट दी जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications