नई दिल्ली, नवंबर 9। फेस्टिव सीजन में ढेरों प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही थी। इनमें मोबाइल, कपड़े, घरेलू सामान और बहुत कुछ शामिल है। पर अभी भी कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन्हीं में से एक है एलईडी टीवी। यदि आपको एलईडी टीवी खरीदना है तो एक अच्छा मौका है। दरअसल इस समय एक एलईडी टीवी पर बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है।
कम बजट में बढ़िया एलईडी टीवी
यदि आप घर के लिए कोई एलईडी टीवी खरीदना चाहते हैं तो अमेजन से सस्ते में एलईडी टीवी खरीदने का बढ़िया मौका है। अमेजन पर छोटा और कम बजट वाला एलईडी टीवी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अमेजन की सेल में 10000 रु से भी कम दाम पर एचडी रेडी एलईडी टीवी मिल रहा है। यदि आप फेस्टिव सीजन की बड़ी सेल में कोई टीवी खरीदने से चूक गए तो अब भी मौका है।
कौन सा एलईडी टीवी मिल रहा
ईएयरटेक 61 सेंटीमीटर यानी 24 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी 24 डीजे इस समय अमेजन सेल में मिल रहा सबसे सस्ता एलईडी टीवी है। आप इसे अमजेन से सिर्फ 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टीवी की मार्केट में कीमत 9,999 रुपये है। मगर आपको इस पर 3000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है।
ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध
ईएयरटेक टीवी को ग्राहक ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। ये टीवी 329 रुपये की काफी सस्ती ईएमआई पर मिल रहा है। इस टीवी का रेजोल्यूशन 1366 x 768पी एचडी रेडी है। इसकी रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। टीवी में 2 एचडीएमआई पोर्ट और पेन ड्राइव दिए गए हैं। साथ ही हार्ड डिस्क ड्राइव को जोड़ने के लिए 2 यूएसबी पोर्ट और 1 वीजीए पोर्ट भी है। हेडफोन कनेक्ट करने के लिए 1 हेडफोन पोर्ट भी है, जो कि 3.5 मिमी है।
वनप्लस 9 पर डिस्काउंट
वनप्लस 9 के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को अमेजन से खरीदने पर 7,000 रुपये की छूट मिल सकती है। यह फोन डिस्काउंट के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर मिल सकता है। ध्यान रहे कि वनप्लस 9 को डिस्काउंट पर खरीदने के लिए एसबीआई क्रेडिट कार्ड की जरूरत होगी। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से अमेजन पर वनप्लस को आप 7,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे। वनप्लस 9 आपको 39,999 रुपये में मिल जाएगा।
जानें वनप्लस की शुरुआती कीमत
वनप्लस 9 फोन 46,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। इस फोन को लॉन्च के समय 49,999 रु की कीमत पर पेश किया गया था। बात करें फोन के फीचर्स की तो वनप्लस 9 में 6.55 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के आती है। वनप्लस 9 डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2400x1800 पिक्सेल का है। वनप्लस 9 में एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 11 आउट ऑफ द बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम है। वनप्लस 9 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में 50 मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड और 48 मेगापिक्सेल मेन कैमरे हैं। ये एक मोनोक्रोम सेंसर के साथ भी आता है। फोन में मोनोक्रोम लेंस भी है। फोन में 4500 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications