नयी दिल्ली। एशियाई सर्राफा बाजारों में कारोबार मंदा पड़ा है। ऐसे में दुकानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए डीलर्स लगातार पाँचवें सप्ताह डिस्काउंट दे रहे हैं। इसी के जरिए भारत में गोल्ड ज्वेलर्स आगामी त्योहारी सीजन से उम्मीद लगा रहे हैं। भारत में आधिकारिक घरेलू मूल्यों के मुकाबले प्रति औंस डिस्काउंट 23 डॉलर पर आ गया, जो पिछले सप्ताह 30 डॉलर प्रति औंस था। इस डिस्काउंट में 12.5 फीसदी आयात और 3 फीसदी सेल्स टैक्स शामिल है। शुक्रवार को घरेलू सोना वायदा कीमतें लगभग 51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थीं। पिछले सप्ताह इसमें 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
मांग में सुधार होने की उम्मीद
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मार्केट से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार त्योहारों का मौसम करीब आ रहा है। अगर कीमतें स्थिर रहती हैं, तो आने वाले हफ्तों में मांग में सुधार शुरू हो सकता है। ज्वेलर्स इस समय एक साफ प्राइस ट्रेंड का इंतजार कर रहे हैं। ज्वेलर्स की तरफ से त्योहारों के लिए अगले महीने की शुरुआत में इन्वेंट्री तैयार की जानी शुरू की जा सकती है। आपको बता दें कि चीन में सोने पर डिस्काउंट घटा है। पिछले सप्ताह 45-50 डॉलर से ये छूट 44-48 डॉलर प्रति औंस तक कम हो गई। इसमें अधिकतर खरीदारी निवेश साइड से आ रही है।
फिजिकल मार्केट में रिकवरी की उम्मीद नहीं
एक विदेशी जानकार के अनुसार चीन में फिजिकल बाजार में इस साल के अंत तक सुधार होने की संभावना नहीं है। कोरोनोवायरस महामारी ने मांग को बुरी तरह प्रभावित किया था, इसी कारण चीन में फरवरी से ही सोने पर छूट चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि चीन में अक्टूबर की छुट्टियों के दौरान सेल्स बढ़ सकती है, लेकिन ये फिर भी साल-दर-साल आधार पर उम्मीद से कम होगी। उधर सिंगापुर में गोल्ड केवल 0.80-1.50 डॉलर प्रति औंस के डिस्काउंट पर बिका।
क्या है निवेशकों का रुख
सप्लाई चेन अभी भी कोरोना महामारी के कारण अटकी हुई है। जहां तक निवेशकों का सवाल है तो वे कीमतों में गिरावट की उम्मीद की तरफ हैं। जापान में डिस्काउंट के बजाय 0.30-0.50 डॉलर प्रति औंस का प्रीमियम देखा गया। टोक्यो के एक व्यापारी ने कहा कि इस सप्ताह खरीदार और विक्रेता दोनों सक्रिय थे। उधर बांग्लादेश में घरेलू कीमतों में इस सप्ताह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई, जिसमें सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले सोने की कीमत 76,458 टका (903.44 डॉलर) प्रति भोरी (11.66 ग्राम) रही। कमजोर घरेलू मुद्रा के कारण आयात लागत बढ़ी।
भारत में सोने का आयात
भारत में सोने का आयात बढ़ा है। अगस्त 2020 में सोने का आयात अगस्त 2019 के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा रहा। पिछले महीने सोने का आयात 8 महीनों में सबसे ज्यादा रहा। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर है। अगस्त में भारत में 60 टन सोने का आयात किया गया। एक साल पहले अगस्त 2019 में कुल 32.1 टन सोने का आयात किया गया था। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में एक सरकारी सूत्र के हवाले ये इन आंकड़ों का जिक्र किया गया है। मूल्य में देखें तो आयात किए गए सोने की वैल्यू 1.37 अरब डॉलर के मुकाबले दोगुने से अधिक 3.7 अरब डॉलर रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications