नई दिल्ली, सितंबर 6। फ्लिपकार्ट ने एक और स्मार्टफोन सेल की घोषणा की है। ये है फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन कार्निवल सेल। ये सेल पहले ही शुरू हो चुकी है और यह 8 सितंबर तक लाइव रहेगी। सेल के दौरान खरीदार आईफोन के कई मोबाइल और रियलमी के 5जी फोन पर भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। स्मार्टफोन कार्निवल सेल इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू हुई। हमेशा की तरह फ्लिपकार्ट के ग्राहक स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, वियरेबल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर भी कीमतों में कटौती का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ टॉप फोन्स को खरीद सकते हैं। आगे जानिए किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
ऐप्पल आईफोन 12
आईफोन 12 आपको मार्केट में 79,900 रुपये में मिलेगा। सेल के दौरान ग्राहकों को इस शानदार और क्वालिटी फोन पर 12,901 रुपये की छूट मिल सकती है। ये कीमत और छूट इसके 64 जीबी वाले वेरिएंट के लिए है। छूट के साथ आप इस वेरिएंट को 66,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं इसका 128 जीबी वाला मॉडल आपको डिस्काउंट के साथ 71,999 रुपये की रियायती कीमत पर मिलेगा। अंत में बात करें कि 256 जीबी वाला वेरिएंट आपको छूट के साथ 81,999 रुपये में मिलेगा।
ऐप्पल आईफोन 12 मिनी
यदि आप 66,999 रुपये तक खर्च करने को तैयार नहीं हैं, तो आप आईफोन 12 मिनी खरीदने का विकल्प भी चुन सकते हैं। फिलहाल आईफोन 12 मिनी को फ्लिपकार्ट के जरिए महज 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत 66,999 रु है। इस फोन पर 9,901 रुपये की छूट मिल रही है। ये एक बढ़िया ऑफर है।
ऐप्पल आईफोन 11, आईफोन एक्सआर
आईफोन 11 की कीमत 54,900 रुपये है। मगर फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन कार्निवल सेल के दौरान आप आईफोन 11 को 51,999 रुपये में खरीद सकता है। इसी तरह आईफोन एक्साआर, जो 47,900 रुपये में मिलता है, केवल 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कुछ और भी एंड्रॉइड फोन हैं, जिन पर आपको भारी डिस्काउंट मिल सकता है। इनमें रियलमी एक्स7 मैक्स, रियलमी नारजो 30 5जी, सैमसंग गैलेक्सी एफ41 और इनफीनिक्स हॉट 10एस शामिल हैं।
रियलमी एक्स7 मैक्स 5जी
रियलमी एक्स7 मैक्स 5जी की कीमत 26,999 रुपये है। मगर सेल में इस फोन पर पूरे 3000 रु का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस तरह आपको यह फोन डिस्काउंट के साथ 23,999 रु की कीमत पर मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस फोन पर 18000 रु का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। यदि आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आप उससे भी 5 फीसदी कैशबैक ले सकते हैं।
गूगल पिक्सेल 4ए
आप बाकी उन सभी फोन की जानकारी इस लिंक (https://www.flipkart.com/mobile-phones-store) पर जाकर ले सकते हैं, जिन पर फ्लिपकार्ट की सेल में डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्मार्टफोन कार्निवल सेल में गूगल पिक्सेल 4ए (6जीबी + 128जीबी) 31,999 रुपये में बिक रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर भी 5 प्रतिशत कैशबैक का आनंद ले सकते हैं। मासिक ईएमआई ऑफर भी इस फोन पर मिल रहा है। आपकी मासिक ईएमआई 2,694 रुपये है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications