
Jio-Airtel Price Hike : अगर आप महंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान से परेशान हैं तो आपके लिए एक और बुरी खबर है। दरअसल एक बार फिर से रिचार्ज प्लान महंगे किए जा सकते हैं। नए साल में मोबाइल यूजर्स को जल्द ही अपने मोबाइल प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के लिए अधिक कीमतें अदा करनी पड़ सकती हैं। अनुमान है कि टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल टैरिफ में वृद्धि कर सकती हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनियां अपने रेवेन्यू और मार्जिन को बढ़ाने के लिए मौजूदा प्लान्स की कीमतों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी करेंगी।
कितनी बार बढ़ेंगे दाम
जेफरीज के विश्लेषकों की एक रिपोर्ट के अनुसार जियो और एयरटेल सहित टेलीकॉम ऑपरेटर 3 वर्षों में यानी वित्त वर्ष 2022-23, वित्त वर्ष 2023-24 और वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में टैरिफ में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसका मतलब है कि आने वाले सालों की हर चौथी तिमाही में यूजर्स को मोबाइल प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
बढ़ रहा दबाव
रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों की इनकम और मार्जिन पर बढ़ता दबाव रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि का संभावित कारण है। टेलीकॉम कंपनी के परफॉर्मेंस का एक महत्वपूर्ण संकेतक होता है प्रति यूजर से होने वाली एवरेज इनकम (एआरपीयू)। तीसरी तिमाही में एआरपीयू एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो का बहुत मामूली रूप से बढ़ा। रिचार्ज की कीमतों में और बढ़ोतरी से एआरपीयू में अच्छी वृद्धि होगी।
एयरटेल यूजर्स को भारी झटका
एयरटेल यूजर्स के लिए झटका ज्यादा तगड़ा हो सकता है, क्योंकि इसने कुछ समय पहले ही अपने कुछ मौजूदा प्लान्स के टैरिफ में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ सस्ते प्लान भी खत्म करने शुरू कर दिए हैं, जिनमें हाल ही में 99 रुपये वाला प्लान वापस लेना शामिल है। कम लाभ मार्जिन देखने के बाद एयरटेल ने इस प्लान को रद्द कर दिया। इसके बाद एयरटेल ने बढ़ी हुई कीमत के साथ इस प्लान को फिर से पेश किया। 99 रुपये का प्लान अब 155 रुपये में उपलब्ध है।
ग्राहकों की संख्या
पिछले कुछ महीनों के अंदर एयरटेल और जियो दोनों के ग्राहकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गयी है। इसने दोनों कंपनियों के बीच अधिक यूजर्स को आकर्षित करने के लिए चल रही प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया। वहीं दूसरी ओर वीआई के ग्राहकों की संख्या में कमी देखी गयी है। इसी कारण वीआई अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर कीमत वाले प्लान पेश करके यूजर्स को आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रही है।
क्यों लगा वीआई को झटका
5जी के चल रहे विस्तार ने भी वोडाफोन आइडिया के ग्राहक आधार को प्रभावित किया है। जहां एक तरफ जियो और एयरटेल ने पहले ही अपने 5जी नेटवर्क कनेक्टिविटी को रोल आउट करना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर वीआई को फिफ्थ जेन की नेटवर्क कनेक्टिविटी लॉन्च करने के साथ फाइनेंशियल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जियो और एयरटेल तेजी से अधिकांश भारतीय शहरों को कवर कर रहे हैं और 1-2 वर्षों के भीतर पूरे भारत में 5जी तैनात करने का लक्ष्य बना रही हैं। पर यदि इस दौरान रिचार्ज प्लान महंगे किए जाते हैं तो यह लोगों की जेब पर बोझ होगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications