Income Tax Return: आपको बताते चलें कि यह साल रिटर्न फाइलिंग और टैक्स कलेक्शन के लिए काफी बेहतर रहा है। अप्रैल से नवंबर के महीने के दौरान ये 23.4 प्रतिशत की साल दर साल की बढ़त देखने को मिली है। बात की जाए अप्रैल से नवंबर के महीने तक के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन की तो यह 10.64 लाख करोड़ रुपए रहा। इसके अलावा इसका ग्रॉस कलेक्शन 12.67 लाख करोड़ रुपए का था। जो ईयर ऑन ईयर के बेसिस पर 17.7 ज्यादा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जितने टैक्स कलेक्शन का अनुमान रखा गया है. उसका करीब 58 प्रतिशत टैक्स अप्रैल से नवंबर के महीने में ही कलेक्ट किया जा चुका है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की पर्सनल टैक्स के लिए भी यह साल बेहतरीन रहा है। फाइनेंस मिनिस्ट्री के द्वारा भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग को लेकर कुछ आंकड़े साझा किए गए हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एसेसमेंट ईयर 2023-24 में 30 नवंबर 2023 तक 7.76 करोड़ की आइटीआर फाइलिंग की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल के जुलाई महीने में 1 दिन में सबसे ज्यादा आइटीआर फाइलिंग का रिकॉर्ड है। जुलाई के महीने में टोटल आइटीआर फाइलिंग 64.33 लाख की रही थी।
वित्त मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़े के मुताबिक साल 2023 में जुलाई के महीने में कुल 5.5 करोड आइटीआर भरा गया है। एक एवरेज के मुताबिक साल 2023 के जुलाई महीने की 31 तारीख को हर मिनट 486 आईटीआर फाइल किए गए हैं।
वित्तमंत्रालय द्वारा शेयर किए गए एक और आंकड़े के मुताबिक 30 नवंबर 2023 तक 44.76 लाख अपडेटेड रिटर्न की फाइल किए गए हैं। जिनके चलते 4000 करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा टैक्स कलेक्शन भी हुआ है।
वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि आईटीआर की प्रोसेसिंग में भी तेजी देखने को मिल रहा है। एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए अब तक 7.43 करोड़ आईटीआर प्रोसेस किए जा चुके हैं। इनमें से 3.6 करोड़ के आईटीआर में रिफंड के लिए भी क्लेम किया गया। इस साल 1 दिन में 1.66 करोड़ आइटीआर को प्रोसेस किया गया था।
गौरतलब है कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में आईटीआर प्रोसेसिंग टाइम 16 दोनों का था, लेकिन इस बार वह घटकर 10 दिनों का हो गया है। सरकारी आंकड़ों के द्वारा मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बार जमा किए गए कुल आईटीऐर में से 23 फीसदी आइटीआर को सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही प्रोसेस कर दिए गए। इनमें से 3.43 करोड़ से ज्यादा आइटीआर को प्रोसेस करने के लिए 7 दिनों से भी कम का समय लगा। वहीं ई-फाइलिंग हेल्प डेस्क के द्वारा जुलाई के महीने में टैक्स पेयर के 5 लाख सवालों के जवाब दिए गए।
इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग में आई यह तेजी एक अच्छा संकेत है। हालांकि आपको बताते चलें कि इस फाइनेंशियल ईयर के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है। अगर आप आइटीआर फाइलिंग में देर लगाते हैं तो आपको 5000 रुपए तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: LIC share news: LIC के शेयर में तूफानी तेजी, जानिए किस खबर का असर पड़ा
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications