नई दिल्ली, अगस्त 12। यदि आप अपनी बेटी के लिए निवेश का प्लान कर रहे है तो आपके लिए एक बेहतर विकल्प पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) हो सकती है। मोदी सरकार की यह योजना बेटियो के नाम से शुरू की गई है। इस योजना में बेटियों के 21 वर्ष की होने पर मैच्योरिटी की राशि मिलती है। सबसे अधिक ब्याज देने वाली ये स्मॉल सेविंग स्कीम है और यह स्कीम लंबे समय के निवेश को बढ़ावा देती है। यह योजना जो बेटियों के नाम से चल रही है। इसमें 3 गुणा रिटर्न मिलने की गारंटी है। ऐसे में इस रक्षा बंधन आप अपनी बेटी को एक खास तोहफा दे सकते है।
यह स्कीम हाई रिटर्न देने वाली है
एसएसवाई में 7.6 फीसदी वार्षिक ब्याज दर है। एसएसवाई में पीपीएफ, एनएससी, एफडी, आरडी, महीने की कमाई योजना या टाइम डिपॉजिट से अधिक ब्याज मिलता है। इस योजना की मेच्योरिटी तो 21 साल है मगर माता-पिता को इसमें 14 वर्ष मात्र निवेश करना होता है। बाकी बचे वर्ष के लिए ब्याज जुड़ता रहता है। इस योजना में आपके तरफ से जितना निवेश होगा। 3 गुना आपको मेच्योरिटी पर मिलेगा।
निवेश 5 हजार रुपए महीना करें
सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 7.6 फीसदी तय की गई हैं। आप इस योजना में अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपए वार्षिक जमा कर सकते है और कम से कम 250 रुपए महीना जमा करना जरूरी है। आप 14 वर्ष तक हर वर्ष 5 हजार रुपए या फिर 60 हजार रूपए जमा कर सकते है। 60 हजार रुपए वार्षिक के हिसाब से 15 वर्ष का 9 लाख रुपए होता है। इसके बाद आने वाले 6 वर्ष तक इस राशि पर 7.6 प्रतिशत कंपाउंडिंग के हिसाब से रिटर्न मिलेगा। मेच्योरिटी पर यह राशि करीब 25,46,062 रुपये होगी।
खाता कैसे खोले
इस योजना में खाता खोलने के लिए आपको डाकघर जाकर कागज जमा करना होगा। बेटी 10 वर्ष से कम होनी चाहिए इसके लिए उसका जन्म प्रमाणपत्र होना जरूरी है। माता-पिता का आईडी प्रूफ भी होना जरूरी है। एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली बिल या फिर राशन कार्ड भी लगा सकते है। बैंक या पोस्ट ऑफिस से आपके डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन होने के बाद आपका खाता खुल जाएगा।
लाभ क्या है इस योजना के
आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा उठा सकते है। इस योजना से यदि बेटी 18 वर्ष की हो जाती है और उसे पढ़ाई या शादी के लिए पैसो की आवश्यकता है तो आप जमा राशि का 50 प्रतिशत निकाल सकते है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
