नई दिल्ली, जुलाई 7। बुधवार की सुबह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (जिनका असल नाम यूसुफ खान है) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में कई दिनों से भर्ती थे। कुछ दिन पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी, मगर तब कुछ दिन बाद सेहत में सुधार के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। दिलीप कुमार दिसंबर 1922 को पेशावर में जन्मे थे, जो आज पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य की राजधानी है। उन्होंने 98 साल की आयु में अंतिम सांस ली। दिग्गज अभिनेता की पत्नी सायरा बानो पूरे समय उनके साथ थीं और उनके प्रशंसकों को लगातार उनका हेल्थ अपडेट दे रही थीं।
कितनी संपत्ति छोड़ गए
सेलिब्रिटी नेटवर्थ के मुताबिक दिलीप कुमार की मौजूदा संपत्ति करीब 8.5 करोड़ डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में आज के हिसाब से लगभग 627 करोड़ रुपये बैठती है। बता दें कि दिलीप कुमार बॉलीवुड के वो पहले अदाकार रहे, जिन्होंने एक फिल्म के लिए 1 लाख रु चार्ज किए। 50 के दशक में इतनी फीस बहुत ज्यादा थी। उनकी पहली फिल्म 1944 में आई थी। फिल्म का नाम था ज्वार भाटा। जबकि उनके करियर की अंतिम फिल्म रही किला, जो 1998 में रिलीज हुई थी। हालांकि उन्होंने इसके बाद एक और फिल्म साइन की, जिसके लिए उन्हें 12 लाख रु मिले। मगर वो फिल्म कभी नहीं बन पाई। 54 साल के लंबे करियर में दिलीप कुमार ने सिर्फ 62 फिल्में की।
ये रही दमदार फिल्में
दिलीप कुमार ने अपने लंबे करियर में कई शानदार और यादगार फिल्में कीं। इनमें देवदास, नया दौर, मुगल-ए-आजम, राम और श्याम, क्रांति, करमा और सौदागर शामिल हैं। ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने राजनीति भी हाथ आजमाए और वे एक बार 2000 से 2006 तक राज्य सभा सांसद भी रहे। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण दिया गया।
राजकीय सम्मान के साथ होंगे सुपुर्द-ए-खाक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि दिलीप कुमार को आज शाम एक राजकीय अंतिम संस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निर्देश दिया है कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय अंतिम संस्कार में किया जाए। भारत से लेकर पाकिस्तान और अमेरिका तक दिलीप कुमार के चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। इनमें पीएम मोदी से लेकर अमिताभ बच्चन, सलमान खान सहित बॉलीवुड सितारे शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications