DigiYatra App News: एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए बायोमेट्रिक आधारित मोबाइल एप्लीकेशन सुविधा डिजीयात्रा जल्द ही कई एयरपोर्ट्स पर शुरू की जाएगी। अब 14 नए एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की यात्रा आरामदायक बनाने के लिए डिजीयात्रा ऐप को शुरु किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि ये एयरपोर्ट कौन-कौन से हैं।

अभी 15 एयरपोर्ट पर मिल रही डिजीयात्रा सर्विस (DigiYatra App Airports)
फिलहाल डिजीयात्रा की सुविधा 15 एयरपोर्ट पर उपलब्ध है। जिन 14 हवाई अड्डों पर बायोमेट्रिक सेवाएं शुरू की जाएंगी वे हैं बागडोगरा, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, कोयम्बटूर, डाबोलिम, इंदौर, मैंगलोर, त्रिवेंद्रम, पटना, रायपुर, रांची, सिनगर, विशाखापत्तनम और नागपुर है। डिजीयात्रा बायोमेट्रिक आधारित मोबाइल एप्लीकेशन हवाई अड्डों पर यात्रियों को आसान और परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करता है।
डिजीयात्रा से मिलती है ये सुविधा (DigiYatra App Services)
इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य कई टच पॉइंट पर टिकटों और डॉक्यूमेंट के मैन्युअल वेरिफिकेशन की आवश्यकता को समाप्त करके एयरपोर्ट पर यात्री अनुभव को बेहतर बनाना है। यह प्रोसेस व्यस्त यात्रा सीजन के दौरान एयरपोर्ट के डिपार्चर टर्मिनल क्षेत्रों में भीड़भाड़ को कम करने में प्रभावी रही है, जहां इसे तैनात किया गया है।
पिछले महीने तक मोबाइल एप्लीकेशन के डाउनलोड की संख्या 4 मिलियन को पार कर गई थी, जिसकी ऐवरेज डाउनलोड दर प्रतिदिन 24,000 थी।
इस साल लॉन्च किया गया था ये ऐप
एयरपोर्ट यात्रियों को परेशानी मुक्त यात्रा का अनुभव देने को एक दिसंबर 2022 को यह ऐप लांच किया गया था। पहले चरण में इस ऐप को दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी एयरपोर्ट पर शुरु किया गया था। डिजीयात्रा ऐप का इस्तेमाल करने से यात्री को एयरपोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट पर परेशानी नहीं होती है।
किसी भी यात्री को डिजी यात्रा सुविधा का उपयोग करने के लिए अपने मोबाइल पर इस ऐप डाउनलोड कर रजिट्रेशन करना होता है। रजिट्रेशन के बाद यूजर्स को डिजी लाकर या ऑफलाइन आधार के माध्यम से खुद का रजिट्रेशन कराने के लिए लिंक करना होता है।
आधार लिंकिंग प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद यात्री को सेल्फी लेनी होती है और इसे ऐप के माध्यम से अपलोड करना होता है। इसके बाद यात्री को डिजी यात्रा ऐप पर अपने बोर्डिंग पास को अपडेट करना होता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
