नई दिल्ली, सितंबर 28। देश में लोन देने वाले तमाम आनलाइन चाइनिज ऐप है। कई लोगों ने इन ऐप के खिलाफ मनमानी और धोखाधड़ी का मामला उठाया था। जिसके बाद से ही ऐसे एप भारतीय रिज़र्व बैंक और भारत सरकार के स्कैनर में हैं। इस साल जनवरी-फरवरी में, आरबीआई ने पाया था कि विभिन्न स्टोरों पर होस्ट किए गए 1,100 लोन देने वाले ऐप में से लगभग 600 ऐप अवैध थे। इस खतरे से निपटने के लिए, आरबीआई ने हाल ही एक कदम उठाया है। आरबीआई ने लोन देने वाले बैंको की व्वाइट लिस्ट तैयार की है। आरबीआई ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय यह सुनिश्चित करेगा कि केवल व्हाइट लिस्ट वाले ऐप ही ऐप स्टोर पर उपलब्ध हों।
लोग हो रहे थे धोखाधड़ी के शिकार
ये अवैध ऋण ऐप लोगों को आसान लोन के वादे के साथ लुभाते हैं। फिर वे उच्च ब्याज दर, हिडेन प्रोसेसिंग शुल्क और कभी-कभी कुछ अन्य चार्जेज भी वसूलते हैं। समय पर बकाया न चुकाने वाले उधारकर्ताओं भारी ब्याज वसूलते की भी बात सामने आई है। ऐसे मामले भी देखने को मिले हैं जिसमें कुछ ऐप ग्राहकों के फोन से कॉन्टैक्स और अन्य विवरण भी चुरा लेते हैं। इन नंबरों के साथ वे ब्लैकमेल भी करते हैं।
जांच ले वास्तविकता
डिजिटल ऋण देने वाली संस्था से लोन लेने से पहले ऐप की वास्तविकता की जांच जरूर कर लें। पहले चेक करे कि क्या लोन ऐप आरबीआई के साथ पंजीकृत है या नहीं। यदि ऐप की पंजीकृत होने, सुरक्षित वेबसाइट और पता का विवरण नहीं मिलता है तो यह ऐप धोखाधड़ी वाला हो सकता है। इन ऐप से पर्सनल डेटा चोरी होने का भी खतरा रहता है।
कई बार कम दस्तावेजों का देते हैं झांसा
धोखाधड़ी करने वाले लोन ऐप बहुत कम दस्तावेज़ मांगकर लोगों को लुभाने की कोशिश करते हैं। लोग कम समय में लोन पाने के लिए आकर्षित भी हो जाते हैं। अधिकारिक लोन देने वाले ऐप आपके क्रेडिट स्कोर और कमाई को देखकर लोन देते हैं। यह आपने अन्य किसी निजी कागजों की जानकारी नहीं देते हैं। कभी भी लोन के जल्द ही पास होने के लोभ में न रहें। ऐेसे ऐप से बचें जो पहले ही प्रोसेसिंग फिस मांगते हैं।
यह हैं कुछ उपाय
किसी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके डिटेल की जांच करें। जैसे कि विनियमित इकाई (आरई) और लोन देने वाले ऐप के बीच साझेदारी को सत्यापित जरूर करें। इसकी जांच आप लोन देने वाले वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। यदि आरई की वेबसाइट उस ऐप के नाम की पुष्टी नहीं करती है तो उस एप से लोन न लें।
कभी भी ऐप को अपने फोन पर व्यक्तिगत डेटा तक पहुंचने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। "धोखाधड़ी करने वाले इन अतिरिक्त अनुमतियों का उपयोग करके आपकों ब्लैकमेल कर सकते हैं।
केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही ऐप डाउनलोड करें, इनमें Google Play Store या Apple Store शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
