NPS: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजी लॉकर (DigiLocker) के साथ पार्टनरशिप किया है। अब कोई भी भारतीय नागरिक डिजिलॉकर में रखे ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से अपना नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) खाता खोल सकता है या एड्रेस अपडेट कर सकता है। इस सुविधा की मदद से नए ग्राहक एनपीएस खाता खोल सकते हैं और मौजूदा ग्राहक जरूरत के हिसाब से अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। सरकार ने डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन वैलिड डॉक्यूमेंट रखने के लिए डिजिलॉकर की शुरूआत की थी।

Digi Locker पर 13 लाख लोग है रजिस्टर्ड
DigiLocker नागरिकों को उनके सहमती से शेयर करने योग्य प्राइवेट डिजिटल स्पेस प्रोवाइड करता है। वर्तमान में डिजी लॉकर के 13 करोड़ रजिस्टर्ड कस्टमर है। डिजिल़ॉकर की मदद से आप केंद्र/राज्य सरकारों, बैंकिंग और बीमा, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के तहत जारी किए गए दस्तावेज़ आप फोन में रख सकते हैं। डिजिलॉकर द्वारा जारी सभी डाक्यूमेंट हर जगह मान्य होते हैं। आज के सयम में डिजिलॉकर सभी तरह के डॉक्यूमेंट के लिए वन स्टॉप सोल्यूशन है।
DigiLocker में जारी DL की मदद से NPS खाता खोलने का तरीका ( How to open NPS Account with DL)

- आपकों सबसे पहले CRA वेबसाइट https://enps.nsdl.com पर NPS रजिस्ट्रेशन पेज खोलना है।
- यहां आप DigiLocker में मौजूद दस्तावेजों के साथ नए रजिस्ट्रेशन करने के विकल्प का चयन करें, यहां डीएल का चयन करे
- अब आपकों डिजिलॉकर की वेबसाइट पर रिडायरेक्ट किया जाएगा, यहां आप लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करें और डाटा शेयर करने के लिए सहमती दें।
- NPS को डिजिलॉकर द्वारा जारी दस्तावेजों तक पहुंचने अनुमती प्रदान करें। यहां इन्फॉर्मेंशन ऑटोमैटिक डिटेक्ट कर लिया जाएगा।
- आवेदन कंप्लिट करने के लिए PAN, पर्सनल डीटेल, बैंक खाते की जानकारी आदी को भरे।
- अब आपका एनपीएस खाता सफलता पूर्वक खुल गया है।

DigiLocker में जारी ड्राइविंग लाइसेंस से NPS खाते एड्रेस अपडेट कैसे करें
- सबसे पहले आपकों CRA वेबसाइट पर NPS खाते में लॉग इन करना होगा।
-पर्सनल डीटेल अपडेट करने के टैब में से डेमोग्राफिक चेंज विकल्प का चुनाव करें।
- एड्रेस डीटेल अपडेट करने के विकल्प का चयन करें। आगे ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से इसे सत्यापित करने के विकल्प का चयन करें का चयन करें और आगे डिजिलॉकर के जरिए दस्तावेजों के तहत ड्राइविंग लाइसेंस का चयन करें.
- अब आपकों डिजिलॉकर वेबसाइट पर रिडायरेक्ट किया जाएगा, यहां आप लॉग इन करें और डाटा शेयर करने की अनुमति दें।
- NPS को डिजिटलॉकर के दस्तावेजों में पहूचने की अनूमति दें।
- ड्राइविंग लाइसेंस के एड्रेस के अनुसार आपके एनपीएस का एड्रेस चेंज हो जाएगा।
More From GoodReturns

दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications