DigiYatra App: डिजी यात्रा प्लेटफॉर्म पर रिजस्टर्ड यूजर्स 4 मिलियन के पार हो गए हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी भी दी गई है कि डिजी यात्रा ऐप को जल्द ही अतिरिक्त 15 एयरपोर्ट्स तक बढ़ा दिया जाएगा। वर्तमान में यह 14 एयरपोर्ट पर मिलती है। इस बदलाव के बाद, डिजी यात्रा ऐप सुविधा वाले कुल एयरपोर्ट्स की संख्या बढ़कर 29 एयरपोर्ट्स हो जाएगी।

शुरुआत में इन एयरपोर्ट पर मिलती थी डिजी यात्रा ऐप की सुविधा
शुरुआत में इसे दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी जैसे तीन शहरों में शुरू किया गया, बाद में इसने मुंबई, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता सहित देश के प्रमुख हवाई अड्डों तक अपना विस्तार किया। जिन 14 नए एयरपोर्ट पर जहां यह सुविधा जल्द ही शुरू की जानी है, वे हैं बागडोगरा, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, डाबोलिम, इंदौर, मैंगलोर, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विशाखापत्तनम।
Digi Yatra का कैसे मिलता है फायदा?
Digi Yatra एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म, जिसकी मदद से आप बिना लाइन में लगे सिर्फ एक स्कैन की सहायता डायरेक्ट एंट्री ले सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म को दिसंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। डिजी यात्रा के लिए यात्री द्वारा साझा किया गया डेटा एक एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में स्टोर किया जाता है।
इस ऐप के लिए पैसेंजर को आधार बेस्ड वेरिफिकेशन और एक सेल्फी फोटो कैप्चर का इस्तेमाल करके डिजी यात्रा ऐप पर अपनी जानकारी को रजिस्टर करना होता है।
फिर अगले फेज में बोर्डिंग पास को स्कैन करना होता है और क्रेडेंशियल्स एयरपोर्ट के साथ शेयर किए जाते हैं। एयरपोर्ट ई-गेट पर यात्री को पहले बार-कोडेड बोर्डिंग पास को स्कैन करना होता है और ई-गेट पर लगे चेहरे की पहचान प्रणाली यात्री की पहचान और यात्रा डॉक्यूमेंट्स को वैलिड करती है।
जब ये प्रोसेस पूरी हो जाती है तो यात्री ई-गेट के जरिए एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकता है।
यात्रियों का डेटा भी रहता है सुरक्षित
डिजी यात्रा को अपनाकर, यात्री एयरपोर्ट में प्रवेश के समय को 15-20 मिनट से घटाकर लगभग 5 मिनट कर पाए हैं। यह डेटा सुरक्षा और गोपनीयता पर भी ज़ोर देता है। डिजी यात्रा की नीति के अनुसार, उड़ान के 24 घंटे के अंदर स्थानीय एयरपोर्ट के डेटाबेस से फेशियल बायोमेट्रिक्स को हटा दिया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संवेदनशील जानकारी ज़रूरत से ज़्यादा समय तक न रखी जाए।
डिजी यात्रा फाउंडेशन के सीईओ सुरेश खड़कभवी ने बताया है कि हम इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं क्योंकि यह सिर्फ़ एक संख्या से कहीं ज़्यादा है। यह लोगों द्वारा हमारे ज़्यादा कुशल, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित अनुभव के लक्षय में रखे गए भरोसे को दर्शाता है। हम अपने यूजर्स को और बढ़ाने के लिए तत्पर हैं और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में अपने हितधारकों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
डिजी यात्रा के लिए नोडल एजेंसी एक नॉन प्रॉफिट ऑरेगेनाइजेशन डिजी यात्रा फाउंडेशन है। फाउंडेशन के शेयरधारक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (HIAL), कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL), बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL), दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) हैं।
More From GoodReturns

दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश का कहर: फ्लाइट्स डायवर्ट और देरी, सफर से पहले जानें आज का ताजा अपडेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
