आज शनिवार को भी डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में डीजल खरीदना महंगा हो गया है। वहीं दूसरी ओर आज देश में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं की गई है।
नई दिल्ली: आज शनिवार को भी डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में डीजल खरीदना महंगा हो गया है। वहीं दूसरी ओर आज देश में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं की गई है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पहले के तरह ही हैं। हालांकि डीजल के दामों में आज 13 से 17 पैसे तक का इजाफा हुआ है। दिल्ली में एक लीटर डीजल का भाव 17 पैसे बढ़कर 81.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मालूम हो कि बीते चार दिनों से डीजल के दाम में हो रही वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम पेट्रोल से करीब 70 पैसे महंगा हो गया था। इससे पहले रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर और सोमवार को 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की बढ़ोतरी की थी।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 80.43 रुपये और डीजल 81.52 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये और डीज़ल 79.71 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 82.10 रुपये और डीज़ल 76.67 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 83.63 रुपये और डीज़ल के दाम 78.50 रुपये लीटर है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications