आज डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमत में कोई दलाव नहीं किया है। इससे तेल ग्राहकों को आज बड़ी राहत महसूस हो रही है।
नई दिल्ली: आज डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमत में कोई दलाव नहीं किया है। इससे तेल ग्राहकों को आज बड़ी राहत महसूस हो रही है। कल पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम स्थिर थे। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में अभी भी सुस्ती छाई हुई है। चीन की तरफ से थोड़ा बहुत तेल की मांग बढ़ी है। बाकी अन्य देशों में कच्चे तेल की मांग भी नहीं बढ़ी है। आज बहुत दिनों बाद डीजल के दाम कम हुए। आज देश में डीजल की कीमत में 13 पैसे की कटौती की गई है। जबकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 82.08 रुपये और डीजल 73.27 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 88.73 रुपये और डीज़ल 79.81 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 83.57 रुपये और डीज़ल 76.77 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 85.04 रुपये और डीज़ल के दाम 78.58 रुपये लीटर है।
- बेंगलुरु पेट्रोल 84.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.58 रुपये प्रति लीटर हैं।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications