नयी दिल्ली। कहा जाता है कि जीवन में कभी भी मुश्किल समय आए तो हार नहीं माननी चाहिए। मुश्किल समय में डटे रह कर हालात का सामना करना चाहिए, क्योंकि इसी से आगे की राह निकलती है। एक ऐसी ही कामयाबी की मिसाल कायम की एक 27 वर्षीय लड़की ने। मेरठ की रहे वाली इस लड़की ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। मगर कामयाबी नहीं मिली। मुश्किल समय आया तो इसने कुछ अलग करने की सोची। उसकी तरकीब काम कर गई और वे आज हर महीने लाखों रु की कमाई कर रही हैं। इस लड़की ने जो काम किया उसी की वे दूसरों को भी ट्रेनिंग दे रही हैं और वो भी मुफ्त। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
यूट्यूब से सीखा स्पेशल बिजनेस
वनइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मेरठ की रहने वाली पायल अग्रवाल ने पढ़ाई खत्म करने के बाद कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी की। 2 साल तक मेहनत और कोशिश करने के बाद भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली। सरकारी नौकरी पाने के प्रयास में उनकी प्राइवेट नौकरी भी चली गई। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक नए रास्ते की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने कम लागत वाले बिजनेस की तलाश की। यूट्यूब के जरिए उन्हें वर्मी-कम्पोस्ट (केंचुआ खाद) की जानकारी मिली और वे इसी में आगे बढ़ती गईं। असल में उन्होंने 22 साल की आयु में ही गमलों के लिए केंचुए से जैविक खाद बनानी शुरू कर दी थी। बाद में उन्होंने इसी को अपना प्रोफेशन बनाया।
हो रही जोरदार कमाई
उन्होंने इस काम में इतनी महारत हासिल कर ली कि अब उनकी मासिक इनकम 1.5-2 लाख रु तक है। यूट्यूब से केंचुए से वर्मी कम्पोस्ट बनानी सीख कर उन्होंने खुद तो पैसा कमाया ही, साथ ही बहुत से दूसरे लोगों को भी रोजगार दिया। उन्होंने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, अलीगढ़, बरेली, महाराष्ट्र, आगरा, कश्मीर, जामनगर आदि में किसानों के लिए वर्मी कम्पोस्ट की यूनिट तक लगवाई है और वे इस चीज के लिए किसी से पैसे नहीं लेतीं। पायल के पास कौशल रखने वाले कामगार हैं। जहां यूनिट लगनी होती है वहां उनका कोई कामगार जाकर ट्रेनिंग देता है। बाकी वे खुद ऑनलाइन वीडियो के जरिए लोगों को सलाह देती हैं।
बंजर जमीन से की शुरुआत
शुरुआत में पायल के पास जमीन नहीं थी। उन्होंने जमीन किराये/पट्टे पर ली। अच्छी बात ये है कि इस जैविक खाद के लिए जमीन चाहे बंजर भी हो तो भी काम हो सकता है। बंजर जमीन पर कम किराए को देखते हुए पायल ने डेढ़ एकड़ बंजर जमीन पट्टे पर ली। परिवार से थोड़ी आर्थिक मदद लेकर उन्होंने काम शुरू किया। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट के 30 बेड से शुरुआत की। उन्होंने पानी का इंतजाम, काली पॉलीथिन, एक जरनेटर और खाद बनाने संबंधी औजार खरीदे।
कितना बड़ा है कारोबार
पायल के अनुसार खाद के लिए एक बेड तैयार करने में 8500 रु तक खर्च आता है। 30 फीट लंबे और 4 फीट चौड़ाई वाले ऐसे बेड में 300 रु की पॉलीथिन लगेगी। साथ ही 30 किलो केंचुए और 1500 किलो गोबर की जरूरत पड़ती है। उन्होंने 26 बेड से शुरुआत की थी, जिसमें 2 लाख रु का खर्चा आया था। पहले साल उन्होंने लागत के बराबर ही कमाया। उन्हें नुकसान नहीं हुआ इसलिए हिम्मत बढ़ी। इस समय उनके पास 200 बेड हैं, जिनसे वे हर महीने 20-25 टन तैयार करती हैं।
आगे का क्या है प्लान
वे अब 3 एकड़ जमीन तलाश रही हैं। जहां उनका इरादा 500 बेड लगाने का है। वे कहती हैं कि इस कारोबार के लिए किसी खास कौशल की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति इसे शुरू कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications