Dharmendra Wealth Report: फिल्मीजगत की जानी मानी हस्ती धर्मेंद्र पाजी अब अहम लोगों के बीच नहीं रहे हैं। धर्मेंद्र के परिवार के साथ ही बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों का तांता मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट लगने लगा है। पुलिस ने कहा धर्मेंद्र जी के बारे में किसी भी तरह की जानकारी उनका परिवार साझा करेगा। हालांकि, परिवार की तरफ से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कैश और बैंक में जमा रकम
टीवी9 की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र के पास 43 लाख रुपए से ज्यादा कैश था। इसके अलावा उनके बैंक खातों, एनबीएफसी और अन्य वित्तीय संस्थाओं में कुल 3.52 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा थी। यह बताता है कि उन्होंने अपनी कमाई को संभालकर और योजनाबद्ध तरीके से रखा था।
शेयर और अन्य निवेश
धर्मेंद्र ने शेयर बाजार में भी अच्छा-खासा निवेश कर रखा था। हालांकि यह जानकारी प्रकाशित नहीं की गई कि उन्होंने किन कंपनियों के शेयर खरीदे थे, लेकिन एफिडेविट के अनुसार इनकी वैल्यू 4.55 करोड़ रुपए से अधिक थी। चूंकि इस दस्तावेज को जारी हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है, इसलिए इसकी वर्तमान कीमत इससे भी अधिक होने की संभावना है।
ज्वेलरी का बड़ा कलेक्शन
धर्मेंद्र को कीमती ज्वेलरी का भी शौक था। उनके पास 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी दर्ज की गई है। सोने-चांदी के दाम पिछले कुछ सालों में बढ़े हैं, इसलिए इसकी मार्केट वैल्यू अब और ज्यादा हो सकती है।
चल संपत्ति में भारी बढ़त
कैश, बैंक बैलेंस, शेयर और ज्वेलरी को जोड़कर धर्मेंद्र की कुल चल संपत्ति 17.15 करोड़ रुपए से ज्यादा की थी। यह हेमा मालिनी की चल संपत्ति से भी अधिक थी, जो उस समय करीब 12 करोड़ रुपए बताई गई थी।
जुहू का 126 करोड़ का शानदार बंगला
धर्मेंद्र के नाम जुहू में एक आलीशान बंगला भी है, जिसकी कीमत एफिडेविट के अनुसार 126 करोड़ रुपए थी। यह आंकड़ा 2024 का है, इसलिए मौजूदा बाजार में इसकी कीमत और ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा धर्मेंद्र के पास 9.36 करोड़ रुपए से अधिक की गैर-कृषि जमीन भी दर्ज है। यानि उनके नाम कुल अचल संपत्ति 136 करोड़ रुपए से ज्यादा थी।
कुल संपत्ति में हेमा मालिनी से आगे थे धर्मेंद्र
चुनावी एफिडेविट के अनुसार धर्मेंद्र की कुल संपत्ति 153 करोड़ रुपए से अधिक थी। वहीं हेमा मालिनी की कुल संपत्ति लगभग 125 करोड़ रुपए दर्ज की गई थी। यह साफ दिखाता है कि धर्मेंद्र न केवल एक सफल अभिनेता थे, बल्कि एक समझदार निवेशक भी थे, जिन्होंने अपनी मेहनत और जीवनभर की कमाई को सही दिशा में लगाया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
