Dharmaj crop guard IPO : धर्मज क्रॉप गार्ड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) निवेशकों के लिए अगले सप्ताह के सोमवार यानी की 28 नवंबर 2022 (सोमवार) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। आईपीओ के माध्यम से Dharmaj crop guard 216 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी 216 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेगी। मंजुलाबेन रमेशभाई तलाविया, मुक्ताबेन जमनकुमार तलाविया, दोमादिया आरतीबेन और इलाबेन जगदीशभाई सवालिया समेत कंपनी के प्रमोटर और शेयरधारक 14,83,000 इक्विटी शेयरों की पेशकश करेंगे।

क्या है प्राइस बैंड और लॉट साइज ( Price Band and Lot Size of Dharmaj Crop Guard IPO)
कंपनी ने आईपीओ के 216-237 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। इंवेस्टर्स को 60 इक्विटी शेयरों के लिए बिड करना होगा। जानकारी के अनुसार IPO 30 नवंबर (बुधवार) तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा। निवेशको को प्राइस बैंड के हिसाब से कम से कम 14,220 रुपए निवेश करना होगा।

कर्मचारियों को मिलेगी छूट
Dharmaj Crop Guard ने कंपनी में काम करने वाले कुछ पात्र कर्मचारियों के लिए 1.25 करोड़ के शेयर रिजर्व किए हैं। इन शेयरों की संख्या 55,000 है। कंपनी ने कर्मचारियों को आईपीओ प्राइस पर भी डिस्काउंट दिया है। कंपनी कर्मचारियों को 5 प्रतिशत का डिस्काउंट देगी। अपर प्राइस बैंड से आईपीओ की वैल्यू कैलकुलेट किया जाए तो कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 251 करोड़ रुपए जुटा सकती है।
इस महीने का 9वां आईपीओ होगा ओपेन
इस महीने निवेशकों को अभी तक 8 आईपीओ में निवेश करने का मौका मिला है। Dharmaj Crop Guard का IPO नवंबर में ओपेन होने वाल 9वां होगा। अब तक कंपनियों ने 8 आईपीओ के माध्यम से 9,500 करोड़ रुपये कलेक्ट किए हैं।
50 प्रतिशत शेयर रहेंगे रिजर्व
Dharmaj Crop Guard IPO के 50 प्रतिशत शेयर क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व होगा। कंपनी ने नॉन-इंस्टीच्युशनल कंपनियों के लिए 15 प्रतिशत रिजर्व किया है। 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर के लिए ओपेन होगा।

क्या करती है कंपनी
Dharmaj Crop Guard की स्थापना साल 2015 में हुई थी। धर्मज क्रॉप गार्ड एग्रिकल्चर से जुड़ी है। कंपनी एग्रोकेमिकल फॉर्मूला बनाने, डिस्ट्रिब्यूशन, मार्केटिंग से जुड़े काम करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications