Dhanteras Gold Buying: आज धनतेरस है और आज के दिन भारत में सोना खरीदने को शुभ माना जाता है। खासकर हिंदू और जैन संस्कृतियों में आज के दिन सोना औ चांदी खरीदने की परंपरा है। सोने को भारतीय लोग सबसे अच्छा निवेश भी मानते हैं। इसी कारण से भारत सोने का चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। चलिए हम आपकों बताते हैं कि धनतेरस पर आपकों ज्वेलरी खरीदनी चाहिए की सोने के सिक्के। लेकिन उससे पहले कुछ आकड़ों पर ध्यान देते हैं।

भारतीय लोगों के पसा है 25000 टन से ज्यादा सोना (How Much Gold Indian have)
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार भारत के लोगों के पास 2019 तक 25 हजार टन से ज्यादा सोना था। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी के अनुसार अमेरिकी खजाने में कुल 8 हजार टन सोना है। इस अनुमान से भारत के लोगों के पास अमेरिका के कुल खजाने से 3 गुना अधिक सोना है। आज के रेट के हिसाब से भारत के घरों में रखे 25 हजार टन सोने की कीमत 125 लाख करोड़ रुपए हैं। साल 2021 में भारत की जीडीपी 262 लाख करोड़ की थी, इस हिसाब से भारत के जीडीपी की 40 प्रतिशत वैल्यू का सोना भारत के घरों में पड़ा हुआ है।
भारतीय मंदिरों के पास है सोने का भंडार

भारत के मंदिरों के पास सोने का विशाल भंडार है। भारत के कुल मंदिरों में 4,000 हजार टन से ज्यादा सोना जमा है। भारत के मंदिरों के पास जितना सोना है उतना सोने का भंडार इटली, जर्मनी, जापान, और रुस के पास भी नहीं है। भारत के मंदिरों में हर साल सोने का चढ़ावा आता है।
हर साल 1 हजार टन सोने का आयात करता है भारत (India's gold Import Data)
भारत में सोने की खपत ज्यादा होने के कारण भारत 700 से 1000 टन सोना हर साल आयात करता है। देश में ज्वेलरी बनाने के लिए सोने का आयात किया जाता है। भारत ज्वेलरी के लिए सोने के अलावा सोने के सिक्कों और बार का भी आयात करता है। सोने का इस्तेमाल टेक इंडस्ट्री में भी किया जाता है। क्योंकि सोना इलेक्ट्रिक कंडक्टर भी है।
भारत में 5 हजार टन हैं बार और सोने के सिक्के
द केन की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सोने के फिजिकल फार्म में निवेश करने पर ज्यादा बल देते हैं। इसलिए भारत में गोल्ड बार और क्वॉइन की मांग 160 से 200 टन के बीच रही है। भारतीयों कि पसंद सिक्कों और बार में निवेश पर बनी रहती है, इसलिए इसकी डिमांड 15 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई है। साल 2018 में भारतीयों ने 186 टन के करीब सोने के बार और सिक्कों की खरीदारी की थी। एक अनुमान के अनुसार सोने के सिक्कों और बार के रुप में भारत में 5000 टन सोनो मौजूद हो सकता है।
सोना के सिक्के और बार की शुद्धता (Gold Coin Benefits)
24 कैरेट सोने का सिक्सा सबसे शुद्ध होता है। 22 कैरेट के सोने में चांदी या जिंक जैसे धातु का मिश्रण होता है। यह मिलावट ज्वेलरी को स्टेबल बनाने के लिए की जाती है। सोने के सिक्के में मेकिंग चार्ज भी ज्वेलरी की तुलना में कम लगता है। इसमें शुद्धता ज्यादा होती है और यह 1 ग्राम या 0.5 ग्राम के डिनॉमिनेशन में उपलब्ध होते हैं। अगर बार की बात करें तो यह 100 ग्राम से 1000 ग्राम के बीच आते हैं। इन बार में हॉलमार्किंग की गई होती है। आपकों हॉलमार्किंग देखकर ही बार खरीदना चाहिए।
अगर आप निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो आपकों सोने के सिक्के या बार को में निवेश करना चाहिए। अगर आपकों ज्वेलरी खरीदना है तो आप किसी रजिस्टर्ड दुकान से ही ज्वेलरी खरीदे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications