नई दिल्ली, नवंबर 2। आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, के शुभ दिन पर सोना, चांदी और अन्य धातुओं को खरीदना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन इन खरीदारी करने से भाग्य बेहतर होता है और धन की प्राप्ति होती है। खास कर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इसीलिए ज्वेलर्स हर साल धनतेरस के मौके पर सोने पर भारी डिस्काउंट ऑफर पेश करते हैं। इस खास मौके पर आभूषणों की बिक्री में भारी उछाल भी दिखता है। यदि आप भी आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि किस कंपनी ने कैसा ऑफर पेश किया है।
ये कंपनियां लाईं ऑफर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स, पीसी ज्वैलर्स और तनिष्क सहित कई कंपनियों ने धनतेरस के मौके पर ज्वेलरी पर भारी ऑफर्स की घोषणा की है। ये कंपनियां धनतेरस और दिवाली के अवसर पर कुछ गोल्ड और डायमंड उत्पादों पर छूट और कैशबैक ऑफर लेकर आई हैं।
तनिष्क
तनिष्क टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी है। ये धनतेरस के मौके पर सोने और हीरे के आभूषणों के मैकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। यह ऑफर 17 अक्टूबर को ही शुरू हो गया था। इस छूट का लाभ उठाने का आखिरी दिन आज मंगलवार 02 नवंबर है।
पीसी ज्वैलर
पीसी ज्वैलर भी गोल्ड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 30 फीसदी तक की छूट दे रही है। आप चांदी के आभूषण और वस्तुओं पर भी छूट का फायदा ले सकते हैं। यदि कोई आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करे तो उसे 50,000 रुपये की न्यूनतम खरीदारी पर 7.5 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा। ध्यान रहे कि क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अधिकतम 7,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। डेबिट कार्ड यूजर्स 5,000 रुपये तक का फायदा ले सकते हैं। ऑफर 7 नवंबर तक जारी रहेगा।
सेनको गोल्ड एंड डायमंड
सेनको गोल्ड एंड डायमंड का ऑफर आपके ज्यादा काम आ सकता है। दरअसल सेनको गोल्ड एंड डायमंड से ज्वैलरी खरीदने पर आपको 225 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी। इस 225 रु में 100 रु की छूट और 125 रुपये के चांदी की वस्तु मिलना शामिल है। इतना ही नहीं ग्राहकों को डायमंड और सोने की ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। पर ये ऑफर सीमित अवधि के लिए है।
जायअलूकास
यदि आप इस ज्वैलरी फर्म से 25,000 रुपये के हीरे, बिना कटे हीरा और कीमती आभूषण खरीदते हैं तो आपको 1,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलेगा। ऑफर और भी हैं। कंपनी ग्राहकों को 10,000 रुपये की चांदी और उसके बाद अधिक खरीदारी पर 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर भी देगी। यदि कोई 50,000 रुपये के सोने के आभूषण खरीदे तो उसे भी गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। यह ऑफर 5 नवंबर तक जारी रहेगा। जानकारों का मानना है कि सकारात्मक उपभोक्ता और बाजार संकेतों को देखते हुए 2019 की तुलना में इस साल ज्वेलरी बिक्री में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। देश भर में सकारात्मक गति देखी जा सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
