Dhanteras 2025: लोग बेसब्री के साथ दिवाली का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व आता है और इसके साथ ही पांच दिवसीय महा उत्सव की शुरुआत होती है। यह हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 18 अक्टूबर, दिन शनिवार 2025 को मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन आप कुछ भी कार्य करते हैं या खरीदारी करते हैं तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ऐसी मान्यता है कि इस शुभ दिन (Dhanteras 2025 Upay) पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से धन में 13 गुना वृद्धि होती है।
हालांकि, इस खास दिन में कुछ चीजों की खरीदारी की मनाही होती है...यदि इन चीजों की खरीदारी करतें हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है और आपके पास कभी भी पैसा नहीं टिकेगा। तो चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन सी 5 चीजें हैं जिसे धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए...
धनतेरस पर इन 5 चीजों की खरीदारी से बचें
काले रंग की वस्तुएं
धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। विशेष कर कपड़े, वाहन या सजावट का सामान आदिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है, जिससे इसका प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है और आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
धारदार या नुकीली वस्तुएं
धनतेरस पर चाकू, कैंची, पिन या कोई भी धारदार वस्तु खरीदना अशुभ माना जाता है। लोहे से बनी इन नुकीली चीजों को खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं।
अशुद्ध सोना या अन्य धातु के सामान
धनतरेस के दिन नकली या मिलावटी सोना, पीतल या अन्य धातुएं नहीं खरीदनी चाहिए। इसे खरीदना अशुभ माना जाता है। इसकी जगह पर मिट्टी के दीपक, धनिया या झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
चमड़े की वस्तुएं
इस दिन चमड़े की वस्तु खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। सनातन परंपरा में चमडे का सामान खरीदना अपवित्र माना जाता है। इसे खरीदने से घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य आ सकता है।
प्लास्टिक और कांच के बने सामान
कुछ लोग धनतेरस पर प्लास्टिक के डिब्बे या सजावट का सामान खरीदते हैं। ज्योतिष में प्लास्टिक को स्थायी धन का प्रतीक नहीं माना जाता है। इसलिए इसे धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए। इसी तरह कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है, इसलिए कांच से बनी चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications