Dhanteras 2024: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। त्योहारी सीजन में खरीदारों के लिए सोने के बाद दूसरी पसंद चांदी है। चांदी के जेवर, बर्तन और सिक्के की डिमांड हर बार धनतेरस पर सबसे अधिक रहती है। अगर आज आप भी धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें वरना आपके पैसे पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

चांदी के सिक्के की शुद्धता (Silver Coin Buying Guide)
चांदी के सिक्के की शुद्धता परखने के लिए आसान तरीका है आप उस सिक्के को मैग्नेट के पास ले जाए और अगर चांदी का सिक्का मैग्नेट की तरफ आकर्षित होता है तो समझ लें की चांदी में मिलावट की गई है। सोने की तरह ही चांदी की भी हॉलमार्किंग होती है। चांदी की शुद्धता को फीसदी के आधार पर तय किया जाता है। आप जब चांदी खरीदते हैं। ऐसे में उसके बार पर शुद्धता लिखी होती है।
चांदी की शुद्धता के लिए फाइननेस मापदंड का उपयोग किया जाता है। इसमें शुद्धता का मापदंड 999, 925, 900 से तय किया जाता है। यह नंबर जितना अधिक होगा, चांदी भी उतनी ही शुद्ध होगी। यह पूरे राष्ट्रीय स्तर पर मान्य है और इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स द्वारा तय किया गया है।
चांदी नकली है या असली ऐसे करें पता
आप चांदी के सिक्के की खनक से असली और नकली चांदी की जांच कर सकते हैं। अगर चांदी के गिरने से नकली सिक्के जैसी आवाज आ रही है। ऐसे में वह असली है। वहीं अगर गिरने से लोहे जैसी आवाज आ रही है तो यानी वह नकली सिक्का है। इसे सिल्वर का साउंट टेस्ट भी कहा जाता है।
चांदी की कीमत
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, चांदी की कीमत को शुद्धता के आधार पर तय किया जाता है। इसके लिए आप (चांदी की कीमत * चांदी का वजन * चांदी की शुद्धता = चांदी की कीमत) ये फॉर्मूला उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सोना-चांदी खरीदते समय हमेशा विक्रेता से जीएसटी नंबर वाला बिल लें, जिस पर चांदी की प्योरिटी और वजन के बारे में पूरी जानकारी लिखी हो, जिससे कोई भी समस्या आने पर आपको मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications