Dhanteras 2024: इस बार धनतेरस का त्यौहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इन दिन पर सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। कई लोग सोने के बजाए चांदी की खरीदारी करते हैं। इससे जेब पर कम बोझ पड़ता है। चांदी के बर्तन से लेकर गहने तक दुकानों पर आपको मिल जाएंगे।
अगर आप भी इस बार चांदी की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। चांदी के जेवर खरीदते समय आपको कुछ बातों को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए इनके बारे में आपको बताते हैं।

चांदी की शुद्धता चेक करें (Silver Buying tips)
सोने की तरह आप हॉलमार्क वाली चांदी भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको ये पता होना चाहिए कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) चांदी की हॉलमार्किंग भी करता है। ईटी कि रिपोर्ट के अनुसार, आपको चांदी की शुद्धता चेक करने के लिए BIS लोगो, शुद्धता का ग्रेड और फाइननेस, हॉलमार्किंग सेंटर का आइडेंटिफिकेशन मार्क/नंबर और ज्वेलर का आइडेंटिफिकेशन मार्क और नंबर चेक करना चाहिए।
इसके अलावा आपको बता दें कि ग्रेड 9999, 9995, 999 की चांदी को सही माना जाता है। इस चांदी को सिक्के, बार और बर्चन खरीदने के लिए देखा जाता है। चांदी की ज्वैलरी खरीदते समय 990, 970 और 925 ग्रेड को बेहतर माना जाता है।
चांदी के जेवर का मेकिंग चार्जेज जानें (How to buy Silver)
चांदी की ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज कितना लिया जा रहा है ये जरूर पता करें। यह चार्ज ज्वैलरी को खरीदते समय लगता है। ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं है कि ज्वैलर द्वारा बताई गई कीमत में मेकिंग चार्जेज शामिल होती है. ऑरिजनल प्राइस को जानने के लिए व्यक्ति बाजार में मौजूदा भाव और उस पर लगने वाले मेकिंग चार्जेज के बारे में पूछ सकता है।
चांदी के वजन की सही जानकारी है जरूरी
बहुत से ज्वैलरी के मालिक अपने ग्राहकों को ज्वैलरी में जड़े जेमस्टोन का वजन करके दे देते हैं लेकिन आप जब भी चांदी के जेवर खरीदें तो चांदी के जेवर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्वैलर ने चांदी में इनका वजन शामिल नहीं किया हो।
बाय बैक पॉलिसी का ध्यान रखें
बहुत से लोग नई ज्वैलरी खरीदते समय पुरानी को बेच देते हैं। ऐसे में आपको ज्वैलर से बाय-बैक पॉलिसी के बारे में भी पूछना चाहिए ताकि आपको ये आइडिया रहे कि चांदी बेचते समय आपको कितने पैसे मिलेंगे।
स्टर्लिंग सिल्वर और जर्मन सिल्वर के बीच के अंतर को समझें
ईटी रिपोर्ट के अनुसार, चांदी के अलावा जर्मन सिल्वर भी खरीदा जा सकता है। जर्मन सिल्वर को स्टर्लिंग सिल्वर या यहां तक कि चांदी से भी भ्रमित नहीं होना चाहिए। स्टर्लिंग सिल्वर और जर्मन सिल्वर में अंतर है। स्टर्लिंग सिल्वर वास्तव में शुद्ध चांदी और अन्य मिक्स धातुओं से बना होता है जिसे BIS द्वारा हॉलमार्क किया जाता है। दूसरी ओर, जर्मन सिल्वर कोई भी धातु जैसे तांबा या पीतल होता है जिस पर चांदी की पॉलिश होती है। यह BIS हॉलमार्क नहीं है।
इसके अलावा चांदी के जेवर खरीदते समय, आपको रसीद लेनी चाहिए ताकि खरीद का सबूत हो। आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि रसीद पर चांदी की शुद्धता और उस वस्तु का वजन लिखा हो जिसे आप खरीद रहे हैं।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications