Dhanteras 2024: आज धनतेरस का त्योहार है और इसी दिन आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाएगा। इस दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी लोगों को खास तोहफा देने जा रहे हैं। 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में लगभग 12,850 करोड़ रुपये की लागत वाली स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं (हेल्थ सेक्टर से जुड़े हुए प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

सीनियर सिटीजन के लिए सौगात
70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी सीनियर सिटीजन के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) की शुरुआत आज होगी। आज आयुर्वेद दिवस पर 12:30 बजे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया जाएगा।
गर्भवती महिलाओं के लिए इस पोर्टल का होगा शुभारंभ
आज प्रधानमंत्री मोदी यू-विन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इस पोर्टल का उद्देश्य टीकाकरण के प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को लाभ पहुंचाना है। यह गर्भवती महिलाओं और बच्चों (जन्म से 16 साल तक) को 12 वैक्सीन-निवारणीय बीमारियों के खिलाफ जीवन रक्षक टीके समय पर लगाना सुनिश्चित करेगा।
500 सीट वाले ऑडिटोरियम का होगा उद्घाटन
इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी कई स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी भारत के पहले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। इसमें एक पंचकर्म हॉस्पिटल, फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक आयुर्वेदिक फार्मेसी, एक स्पोर्ट मेडिसिन यूनिट, एक सेंट्रल लाइब्रेरी, एक आईटी और स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन सेंटर और 500 सीटों वाला एक ऑडिटोरियम शामिल है।
तीन मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन
पीएम मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच और सिवनी में तीन मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वो हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, पश्चिम बंगाल के कल्याणी, बिहार के पटना, मध्य प्रदेश के भोपाल, असम के गुवाहाटी और नई दिल्ली में विभिन्न एम्स में सुविधा और सेवा विस्तार का उद्घाटन करेंगे, जिसमें एक जन औषधि केंद्र भी शामिल होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
